Bigg Boss 19: टूट गई तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की दोस्ती, गौरव खन्ना की कॅप्टेन्सी में हुआ खूब हंगामा
Bigg Boss 19 latest News: वैसे तो बिग बॉस का सीजन 19 अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है. लेकिन अब भी घरवालों के झगड़े खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में भी मालती चाहर, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट के बीच खूब झगड़ा देखने मिला.
Bigg Boss 19 Latest News: बिग बॉस 19 लेटेस्ट एपिसोड में शुरू होते ही घर में झगड़े का बम फूट गया. घर में जहां एक तरफ ‘रोस्टिंग’ और मुशायरे से हंसी-मजाक का माहौल बना, वहीं किचन और दोस्ती के मोर्चे पर जमकर बवाल हुआ. फरहाना भट्ट और मालती चाहर के बीच शुरू हुई लड़ाई बाद में तान्या मित्तल और फरहाना की दोस्ती टूटने तक पहुंच गई. दरअसल, एपिसोड की शुरुआत ही बवाल से हुई, जब फरहाना और मालती आमने-सामने आ गईं.
बिग बॉस के लिविंग एरिया में मालती अपना कुछ सामान लेने टेबल के पास आई थीं और उन्होंने तब फरहाना को अपना पैर हटाने के लिए कहा, जो उन्होंने जानबूझकर टेबल पर टिका रखा था. फरहाना के अड़ियल रवैये से मालती का पारा चढ़ गया. गुस्से में उन्होंने सामान उठाया और फरहाना के पैर पर दे मारा! बस, इसी बात पर दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई. इस बवाल के तुरंत बाद, मालती का अगला झगड़ा अशनूर से हो गया. दोनों एक-दूसरे को जमकर ताने मारती दिखीं, जिससे घर का माहौल और गरमा गया.
Tanya ped se baatein kar rahi hai, aur gharwaale use dekh kar hansi rok nahi paa rahe.



