आज की ताजा खबर LIVE: दिल्लीः जनकपुरी में AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ FIR दर्ज
म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज मुंबई में व्यापार-उद्योग से जुड़ी बैठकों में शामिल होंगे और विभिन्न स्थलों के भ्रमण करेंगे. भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए आज नई दिल्ली में दोनों देशों के वार्ताकारों की अहम बैठक होगी.
LIVE NEWS & UPDATES
-
तेलंगाना: राज्य स्थापना दिवस पर परेड में शामिल हुए CM रेड्डी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आज सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए. तेलंगाना को आंध्र प्रदेश से अलग करके 2014 में 2 जून को राज्य का दर्जा दिया गया था.
-
हापुड़ः कपड़ा व्यापारी से 17 लाख की लूट
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में चोरी की एक घटना के बारे में DSP वरुण मिश्रा ने बताया, “दिल्ली के एक कपड़ा व्यापारी से दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर लूट की सूचना मिली. व्यापारी से पता चला 16 लाख 92 हजार रुपए बैग में रखे थे. ड्राइवर ने स्वीकार किया की उसके 2 साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया है. ड्राइवर की निशानदेही पर अभियुक्तों को पकड़ने के प्रयास के क्रम में उन्होंने पुलिस पर फायर किया जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त मन्नू घायल हुआ है और निहाल भी पकड़ा गया है. उनके पास से 16 लाख 50 हजार बरामद किए गए.
-
रवीना टंडन की मां के घर चोरी मामले में महिला गिरफ्तार
फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन की मां के 25 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी के मामले में घर पर काम करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुंबई की जुहू पुलिस ने 47 साल की राशि छाबड़िया को एक्ट्रेस रवीना टंडन की मां के परिवार का भरोसा जीतकर उनसे करीब 25 लाख रुपये की ज्वेलरी और महंगी घड़ियां चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
-
गाजियाबादः SK होम्स अवंतिका में लगी आग
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में SK होम्स अवंतिका के एक फ़्लैट की तीसरी मंजिल पर आग लग गई. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. CFO राहुल पाल ने बताया, “2 जून को देर रात करीब 3 बजे हमें आग लगने की सूचना मिली थी. अवंतिका बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लग गई थी, जिससे कई लोग अंदर फंसे थेय. तुरंत 2 दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया. बचाव कार्य के दौरान पता चला कि धुएं की वजह से 3 कुत्तों की मौत हो गई.”
-
ग्वालियर में मिली अधजली लाश, जांच जारी
ग्वालियर के SDOP मनीष यादव ने एक लापता नाबालिग लड़की का जला हुआ शव बरामद होने पर कहा, “अधजली हालत में एक शव बरामद हुआ है. पुलिस छानबीन कर रही है. 28 मई को एक नाबालिग बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. उसके बाद लगातार पुलिस जांच कर रही थी. विस्तृत जांच के बाद DNA मिलाकर कुछ कहा जा सकता है.”
-
आज नई दिल्ली में भारत-अमेरिका के वार्ताकारों की अहम बैठक
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए आज नई दिल्ली में दोनों देशों के वार्ताकारों की अहम बैठक होगी.
-
आज तेलंगाना राज्य का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा
आज पूरे तेलंगाना राज्य में तेलंगाना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी 33 जिलों में मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि देने और राष्ट्रीय ध्वज फहराने के मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
-
गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा में तेज हवा के साथ भारी बारिश
गुजरात के अहमदाबाद में मौसम में अचानक बदलाव आया है, शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली कड़की हैं. वडोदरा में भी मौसम में अचानक बदलाव आया है, शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं.
#WATCH | Gujarat: Vadodara witnesses a sudden change in the weather as heavy rain lashes parts of the city along with strong winds. pic.twitter.com/qInvqWrgmP
— ANI (@ANI) June 1, 2026
#WATCH | Gujarat: Ahmedabad witnesses a sudden change in the weather as light rain lashes parts of the city along with strong winds and lightning. pic.twitter.com/uha7FWPSEX
— ANI (@ANI) June 1, 2026
-
कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कर्नाटक भवन से निकले
दिल्ली: कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कर्नाटक भवन से निकले.
#WATCH | Delhi: Karnataka CM-designate DK Shivakumar leaves from Karnataka Bhavan. pic.twitter.com/B8nG6rHOhU
— ANI (@ANI) June 1, 2026
-
लाओ पीपुल्स के विदेश मंत्री थोंगसावन फोमविहाने दिल्ली पहुंचे
लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के उप प्रधानमंत्री (DPM) और विदेश मंत्री (FM), थोंगसावन फोमविहाने, अपनी पहली यात्रा पर भारत पहुंचे हैं. वे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ 10वीं भारत-लाओ PDR संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे.
-
म्यांमार के राष्ट्रपति आज व्यापार-उद्योग से जुड़ी बैठकों में होंगे शामिल
म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज मुंबई में व्यापार-उद्योग से जुड़ी बैठकों में शामिल होंगे और विभिन्न स्थलों के भ्रमण करेंगे.
म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज मुंबई में व्यापार-उद्योग से जुड़ी बैठकों में शामिल होंगे और विभिन्न स्थलों के भ्रमण करेंगे. भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए आज नई दिल्ली में दोनों देशों के वार्ताकारों की अहम बैठक होगी. आज पूरे तेलंगाना राज्य में तेलंगाना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी 33 जिलों में मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि देने और राष्ट्रीय ध्वज फहराने के मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) की आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में विशाल समरसता रैली का आयोजन होगा. अमेरिका के कैलिफोर्निया में सांता क्लारा काउंटी सहित विभिन्न हिस्सों में ‘राज्यव्यापी प्रत्यक्ष प्राथमिक चुनाव’ (Statewide Direct Primary Election) के लिए आज मतदान होगा. हर बड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…
Published On - Jun 02,2026 12:00 AM IST



