बिहार के नए रेल पुल से बदलेगी तस्वीर, नॉर्थ ईस्ट को मिलेगी रफ्तार
बिहार के मोकामा में गंगा पर राजेंद्र सेतु के समानांतर बना नया डबल ब्रिज शुरू हो गया है. ₹2400 करोड़ की लागत वाले इस पुल से ट्रेनें 140 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी.
बिहार के मोकामा में गंगा नदी पर बने ऐतिहासिक राजेंद्र सेतु के समानांतर रेलवे ने लगभग 2400 करोड़ की लागत से एक नया पैरेलल डबल ब्रिज तैयार किया है. 1.86 से 1.9 किलोमीटर लंबे इस पुल के शुरू होने से उत्तर-दक्षिण बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों की कनेक्टिविटी बेहद मजबूत हुई है. पहले पुराने सिंगल ट्रैक पर ट्रेनें 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रेंगती थीं, जिससे घंटों जाम लगता था. अब इस फ्यूचर-रेडी ट्रैक पर ट्रेनें 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी. इससे यात्रियों के समय की भारी बचत होगी और चीन-म्यांमार सीमा तक सेना के त्वरित मूवमेंट के लिए इसका सामरिक महत्व भी बहुत अधिक है.



