फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल का ऐलान, इन स्मार्टफोन पर मिलेंगे खास ऑफर
फ्लिपकार्ट बिग बैंग दिवाली सेल 2026 की शुरुआत 28 अक्टूबर से होगी. इस सेल में आईफोन 17, सैमसंग गैलेक्सी S25 FE, वीवो, ओप्पो, पोको, रियलमी और मोटोरोला के स्मार्टफोन पर छूट मिलेगी.
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने दिवाली के मौके पर एक और सेल का ऐलान किया है. Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 की शुरुआत 28 अक्टूबर से होगी. इस सेल में आईफोन 17, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, पोको और मोटोरोला समेत कई कंपनियों के स्मार्टफोन कम कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा.
कंपनी ने सेल के लिए एक खास वेबसाइट पेज भी शुरू कर दिया है, जहां कई ऑफर और डील की जानकारी दी गई है. स्मार्टफोन के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और स्मार्टवॉच जैसे प्रोडक्ट पर भी छूट मिलेगी.
SBI कार्ड से खरीदारी पर 10% की छूट
फ्लिपकार्ट की इस सेल में एसबीआई के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का इस्टैंट डिस्काउंट देगी. कार्ड की ईएमआई पर भी यह ऑफर लागू होगा. इसके अलावा, ग्राहकों को 2 लाख रुपये तक का क्रेडिट और बिना एक्स्ट्रा ब्याज वाली ईएमआई का विकल्प भी दिया जाएगा. फ्लिपकार्ट पे लेटर का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट मिल सकती है.
हर घंटे मिलेंगी नई डील
कंपनी ने सेल के दौरान अलग-अलग समय पर खास ऑफर देने की तैयारी की है. टिक टॉक डील्स के तहत हर घंटे नई डील पेश की जाएगी. शाम 5 से 7 बजे तक फेस्टिव बेस्टसेलर्स, शाम 7 से 8 बजे तक प्राइस क्रैश और रात 8 से 10 बजे तक पटाखा डील्स मिलेंगी. इसके अलावा, शाम 7 से 9 बजे तक बिग बैंग ऑवर्स भी होंगे.
iPhone 17 समेत इन स्मार्टफोन पर मिलेगी छूट
फ्लिपकार्ट ने जिन स्मार्टफोन को सेल में शामिल करने की पुष्टि की है, उनमें आईफोन 17, सैमसंग गैलेक्सी S25 FE, ओप्पो K14x 5G, वीवो T5 Lite, पोको X8 Power, रियलमी P4 Power 5G, मोटोरोला Edge 70 Pro और Nothing Phone (4a) शामिल हैं. इसके अलावा, Boltt Ace, Ai+ Nova 2 Power 5G, HMD Vibe 2 5G, Ai+ Nova 2 Neo और Moto G37 Power पर भी कम कीमत में खरीदारी का मौका मिलेगा.
लैपटॉप पर भी मिलेगी छूट
स्मार्टफोन के साथ एचपी 15 लैपटॉप और सैमसंग गैलेक्सी बुक 4 सीरीज पर भी ऑफर मिलेंगे. इन उत्पादों पर मिलने वाली छूट की पूरी जानकारी सेल शुरू होने के करीब सामने आ सकती है.
ध्यान देने वाली बात यह है कि बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और सीधे मिलने वाली छूट को मिलाकर बचत बढ़ सकती है. हालांकि, हर प्रोडक्ट की अंतिम कीमत उसके मॉडल, वेरिएंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज की शर्तों पर निर्भर करेगी. इसलिए खरीदारी से पहले सभी ऑफर और नियम जरूर जांच लें.
ये भी पढ़ें- Vivo Y600 चीन में हुआ लॉन्च, भारत में इस दिन होगी एंट्री, ये है बड़ी खासियत




