T-20 वर्ल्ड कप की जीत छोड़िए, इससे ज्यादा हो रही इन क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स की चर्चा, जानें फिल्मी दुनिया से कैसे हैं कनेक्शन?

T-20 वर्ल्ड कप की जीत छोड़िए, इससे ज्यादा हो रही इन क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स की चर्चा, जानें फिल्मी दुनिया से कैसे हैं कनेक्शन?

टी-20 फाइनल के बाद भारतीय टीम की जीत का जश्न मैदान पर देखने को मिला, लेकिन सोशल मीडिया पर एक अलग ही चर्चा छिड़ गई. कुछ खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स मैदान पर नजर आईं, जिनमें ईशान किशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया और हार्दिक पांड्या के साथ दिखीं माहिका शर्मा सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं.

टी-20 क्रिकेट की चमकदार दुनिया में जहां मैदान पर खिलाड़ियों के चौके-छक्के सुर्खियां बटोरते हैं, वहीं इन दिनों कुछ भारतीय क्रिकेटर्स की निजी जिंदगी भी कम चर्चा में नहीं है. खासतौर पर उनकी गर्लफ्रेंड्स को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्साइटमेंट दिखाई दे रही है.

सबसे पहले बात करें, तो यंग क्रिकेटर ईशान किशन का नाम भी इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. जीत के बाद उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया को ग्राउंड पर देखकर लोगों के बीच उनकी चर्चा काफी ज्यादा बढ़ गई है.

अदिति हुंडिया जयपुर की रहने वाली हैं और वो एक फैशन मॉडल और उभरती हुई एंटरप्रेन्योर हैं. अदिति साल 2017 में फेमिना मिस इंडिया पेजेंट में फाइनलिस्ट भी बनी थी. सोशल मीडिया पर भी अदिति काफी पॉपुलर नाम हैं.

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. तलाक के बाद से काफी वक्त से उनका नाम माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा था और इस मैच में उन्होंने ग्राउंड पर इसे ऑफिशियल कर दिया है.