Monalisa Marriage: कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने रचा ली शादी? मुस्लिम ‘पति’ संग थाने में मांगी सुरक्षा

Monalisa Marriage: कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने रचा ली शादी? मुस्लिम ‘पति’ संग थाने में मांगी सुरक्षा

साल 2025 के महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा जल्द ही बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अपने 'पति' के साथ मंदिर के दर्शन करती नजर आ रही हैं.

साल 2025 के महाकुंभ मेले से एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें एक लड़की की स्माइल ने इंटरनेट का दिल जीत लिया. ये लड़की थी मोनालिसा भोसले. मोनालिसा आज के दौर में एक एक्ट्रेस बनने की राह पर हैं और उनकी फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है. इसी बीच एक ऐसी खबर आई है, जिनसे मोनालिसा के चाहने वालों के बीच खलबली मचा दी है.

इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मोनालिसा एक लड़के साथ नजर आ रही हैं. दोनों मंदिर में भगवान के दर्शन करते नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है वायरल कुंभ गर्ल ने शादी रचा ली है. इसके अलावा मोनालिसा अपने ‘पति’ के साथ पुलिस स्टेशन भी पहुंचीं, जिसने सभी को हैरान कर दिया. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

मोनालिसा ने रचा ली शादी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश की रहने वाली मोनालिसा भोसले ने फेसबुक के जरिए मिले केरल के एक युवक, फरमान खान के साथ डेढ़ साल से रिलेशनशिप में होने के बाद, केरल के मंदिर में शादी कर ली. दोनों परिवारों के बड़ों को उनका प्यार मंजूर नहीं था. इसी वजह से वो तिरुवनंतपुरम में सुरक्षा के लिए केरल पुलिस के पास पहुंचीं. खबरों की मानें तो मोनालिसा का कहना है कि उनके पिता किसी और से उनकी शादी करवाना चाहते थे और इसलिए वो पुलिस के पास पहुंचीं, ताकी उन्हें और फरमान को सुरक्षा दी जा सके.

पुलिस के पास पहुंचीं मोनालिसा

मोनालिसा की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए. पुलिस ने बताया कि उनके साथ कोई शारीरिक उत्पीड़न नहीं हुआ है और पुलिस ने हस्तक्षेप केवल जबरन शादी के प्रस्ताव के कारण किया है. पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन उन्होंने मोनालिसा और फरमान खान को कानूनी सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है. इस बीच दोनों की शादी का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, टीवी9 इस वीडियो की पुष्टी नहीं करता.