Dhurandhar 2: ‘टॉक्सिक’ पोस्टपोन होने से ‘धुरंधर 2’ को कितना फायदा, रणवीर की फिल्म रचेगी इतिहास? जानें डे-1 का अनुमान

Dhurandhar 2: ‘टॉक्सिक’ पोस्टपोन होने से ‘धुरंधर 2’ को कितना फायदा, रणवीर की फिल्म रचेगी इतिहास? जानें डे-1 का अनुमान

Ranveer Singh Dhurandhar 2: यश की 'टॉक्सिक' के पोस्टपोन होने के बाद रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का रास्ता साफ हो गया है. अब ये फिल्म अकेले सिनेमाघरों में दस्तक देगी. चलिए जानते हैं कि पहले दिन ये फिल्म कितना कलेक्शन कर सकती है.

Ranveer Singh Dhurandhar 2: ‘टॉक्सिक’ को लेकर 4 मार्च की सुबह खबर आई कि अब यश की ये फिल्म 19 अप्रैल की जगह 4 जून को रिलीज होगी. यश के फैंस के लिए ये खबर भले ही झटके की तरह है, क्योंकि फिल्म के लिए उनका इंतजार लंबा हो गया, लेकिन रणवीर सिंह के लिए ये खबर एक बड़ी खुशखबरी की तरह है. रणवीर की ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. यानी दोनों फिल्मों के बीच क्लैश का माहौल बन रहा था. ऐसे में माना जा रहा था कि अगर दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होंगी तो दोनों का नुकसान होगा. हालांकि, ‘टॉक्सिक’ के पोस्टपोन होने के बाद अब ‘धुरंधर 2’ का रास्ता साफ हो गया है.

‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट आगे बढ़ने से ‘धुरंधर 2’ को सोलो रिलीज का फायदा मिलेगा. अब इस इस फिल्म को ज्यादा स्क्रीन्स मिलेंगे. फिल्म जितनी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होगी, कमाई उतनी ही ज्यादा होगी. अब माना जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग करेगी. फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट रोहित जायसवाल का मानना है कि अब रणवीर की फिल्म पहले दिन भारत में 85-90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सकती है.

‘टॉक्सिक’ पोस्टपोन होने का फायदा

उनका कहना है कि अगर ‘टॉक्सिक’ से ‘धुरंधर 2’ का क्लैश होता तो रणवीर की फिल्म 65-70 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग करती है. हालांकि, अब जब ‘धुरंधर 2’ अकेले रिलीज हो रही है तो इसे इसका पूरा फायदा मिलेगा और ओपनिंग डे कलेक्शन 90 करोड़ रुपये तक जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

प्रमोशनल स्टंट या दीवानगी सैयारा देखने पहुंचे IV ड्रिप वाले फैन की सच्चाई, अहान ने खोले चौंकाने वाले राज

भारत ने दिया है धोखा ईरान-इजराइल तनाव के बीच मंदाना करीमी का बड़ा फैसला, वापस लौट सकती हैं अपने देश

‘धुरंधर’ ओपनिंग डे कलेक्शन

‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने पहले दिन भारत में 28 करोड़ रुपये की कमाई की थी. मेकर्स ने पहले पार्ट को सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज किया था. हालांकि, दूसरा पार्ट हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगा. यानी मेकर्स ने अपनी फिल्म का दायरा बढ़ाया है. पहले पार्ट की सफलता के बाद से हर तरफ ‘धुरंधर 2’ को लेकर माहौल बनाया है. लोग इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं. वहीं अब ये फिल्म सोलो रिलीज हो रही है तो दमदार परफॉर्मेंस की उम्मीद तो होगी ही. बाकी तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि ये फिल्म कैसा कारनामा करती है.