Vijay Rashmika Reception: वेडिंग रिसेप्शन में चमकीं रश्मिका, पारंपरिक लिबास में विजय भी छाए, देखें Video

Vijay Rashmika Reception: वेडिंग रिसेप्शन में चमकीं रश्मिका, पारंपरिक लिबास में विजय भी छाए, देखें Video

Vijay Rashmika Reception: 4 मार्च, शाम रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रिसेप्शन पार्टी रखी गई. इस दौरान कपल ट्रेडिशनल स्टाइल में नजर आया. जहां रश्मिका ने सिंपल लाल रंग की साड़ी में दिल जीत लिया, वहीं विजय देवरकोंडा ने धोती में लाइमलाइट सारी लूट ली.

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Reception: पैन इंडिया एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और साउथ स्टार विजय देवरकोंडा पिछले कुछ समय से अपनी शादी और उसकी तस्वीरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. 26 फरवरी को दोनों ने उदयपुर में शादी की, जिसके बाद फैंस को उनके रिसेप्शन का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हुआ. 4 मार्च 2026, बुधवार की शाम कपल का वेडिंग रिसेप्शन हैदराबाद के बंजारा हिल्स में हो रहा है. इस रिसेप्शन पार्टी से कपल का वीडियो भी सामने आया.

बुधवार, 4 मार्च को हैदराबाद में विजय और रश्मिका की रिसेप्शन पार्टी हो रही है. इस खास मौके पर साउथ इंडस्ट्री के कई कलाकार नजर आए. विजय और रश्मिका दोनों इस पार्टी में बेहद खूबसूरत लग रहे थे, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आ रहे हैं. रश्मिका ने लाल रंग की साड़ी पहनी तो विजय भी पारंपरिक लिबास में खूब छाए.

रश्मिका का रिसेप्शन लुक

रश्मिका मंदाना अपने रिसेप्शन में लाल रंग की सिल्क साड़ी पहने नजर आईं, जिसका बॉर्डर गोल्ड जरी का है. एक्ट्रेस ने इस साड़ी को साउथ इंडियन स्टाइल में बांधा. अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने हेवी गोल्डन ज्वेलरी चुनी जिसमें झुमके, गले में भारी हार और हाथों में सोने के कड़े थे. रश्मिका का ये लुक जितना सिंपल था, उतना ही रॉयल भी लग रहा है. साथ ही, एक्ट्रेस ने अपने बालों को फूलों में बांधा हुआ था.

यह भी पढ़ें – पुष्पाराज की हीरोइन शादी के बाद इन 5 फिल्मों से उड़ाएंगी गर्दा, पिछले 3 सालों में दीं 3000 करोड़ी फिल्में

विजय ने लूटी महफिल

वहीं, इस रिसेप्शन पार्टी में दूल्हे राजा विजय देवरकोंडा ऑफ-व्हाइट साउथ इंडियन आउटफिट में पहुंचे. विजय ने कुर्ते के साथ मैचिंग धोती पहनी. एक्टर के हर लुक की तरह इस लुक की खासियत थी उनकी एक्सेसरी. विजय देवरकोंडा ने रिसेप्शन लुक के लिए भी एक नेकलेस कैरी किया. विजय और रश्मिका के रिसेप्शन में साउथ स्टार नागार्जुन ने अपनी पत्नी के साथ शिरकत की. वहीं, पिता नागार्जुन के अलावा नागा चैतन्य भी विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में नजर आए.