Birthday: सुपरस्टार की पत्नी, 15 फिल्मों के बाद छोड़ा बॉलीवुड, 270 करोड़ की हैं मालकिन

Birthday: सुपरस्टार की पत्नी, 15 फिल्मों के बाद छोड़ा बॉलीवुड, 270 करोड़ की हैं मालकिन

Birthday Special: बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने अपने करियर में 15 से 16 फिल्में करने के बाद ही एक एक्स्ट्रेस के रूप में बॉलीवुड छोड़ दिया था. हालांकि इसके बावजूद वो लग्जरी लाइफ जीती हैं और उनके पास करोड़ों की संपत्ति है.

Birthday Special: आज बात बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस की, जिसके पिता सुपरस्टार थे. उनकी मां भी बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हैं और उनके पति भी बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं. हालांकि ये एक्ट्रेस अपने एक्टिंग करियर में कोई खास कमाल नहीं कर पाईं. कुछ फिल्में करने के बाद ही उन्होंने इंडस्ट्री से बतौर एक्ट्रेस दूरी बना ली. हालांकि इसके बावजूद वो करोड़ों की नेटवर्थ की मालकिन हैं.

ट्विंकल खन्ना ने अपने माता-पिता की राह पर चलते हुए बॉलीवुड में ही अपना करियर बनाने का फैसला लिया था. उनका डेब्यू साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'बरसात' से हुआ था. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी.

बॉलीवुड में सुपरहिट डेब्यू करने के बाद भी ट्विंकल खन्ना बड़ी एक्ट्रेस नहीं बन पाईं. उनका करियर सिर्फ 6 साल और 15 से 16 फिल्मों में सिमट कर रह गया.

ट्विंकल खन्ना ने बतौर एक्ट्रेस जान, दिल तेरा दीवाना, इतिहास, जब प्यार किसी से होता है, इंटरनेशनल खिलाड़ी, जुल्मी, सीनू, बादशाह, चल मेरे भाई, जोरू का गुलाम और जोड़ी नंबर 1 जैसी फिल्मों में काम किया था.

अब ट्विंकल राइटर और प्रोड्यूसर के रूप में काम कर रही हैं. उन्होंने तीस मार खां, थैंक्यू, पटियाला हाउस, खिलाड़ी 786 और पैडमैन जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है. सेलिब्रिटी नेटवर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस की नेटवर्थ करीब 270 करोड़ रुपये है.