Womens World Cup: भारतीय मां की बेटी ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में पहली बार लगा ऐसा चमत्कारिक अर्धशतक
Alana King World Record: पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने कमाल की वापसी करते हुए 221 रन बनाए. एक समय ऑस्ट्रेलिया ने 76 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे लेकिन बेथ मूनी के साथ एलाना किंग ने कमाल का अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को बचा लिया.
ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर एलाना किंग ने इतिहास रच दिया है. एलाना ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप के मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाया. इस खिलाड़ी ने 49 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. (PC-PTI)
एलाना किंग के इस अर्धशतक की वजह से एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा. उन्होंने बेथ मूनी के साथ 106 रन जोड़े. महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार 9वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई है.(PC-PTI)
इस शतकीय साझेदारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम 50 ओवर में 221 रनों तक पहुंची. बता दें एक समय इस टीम ने महज 76 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे.(PC-PTI)
एलाना किंग का भारत से गहरा कनेक्शन है. उनकी मां शैरॉन चेन्नई की रहने वाली हैं. हालांकि 1989 में वो मेलबर्न शिफ्ट हो गई थीं.वहीं एलाना का जन्म हुआ.(PC-PTI)



