Amitabh Bachchan Tweet: अमिताभ बच्चन को क्या हुआ? बोले- कुछ दिनों के लिए आराम करने को कहा गया है
Amitabh Bachchan Tweet: अमिताभ बच्चन फैंस को अपनी लाइफ अपेडट देते रहते हैं. इस बार बिग बी ने एक पोस्ट किया है और उसमें बताया कि उन्हें आराम करने के लिए कहा गया है, जिसके बाद फैंस चिंता में आ गए हैं.
Amitabh Bachchan Tweet: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को फैंस कितना चाहते हैं ये किसी से छिपा नहीं है. वहीं, बिग बी भी फैंस को कभी भी निराश नहीं करते हैं. बिग बी अपनी लाइफ की हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करते हैं. इस बार भी अमिताभ ने कुछ ऐसा ही किया है. बिग बी ने बुधवार को अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को चिंता में डाल दिया है. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने और सेहत में सुधार पर ध्यान देने की सलाह दी है.
हालांकि, बिग बी ने अपनी बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन उनके इस पोस्ट के बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए. चलिए जानते हैं आखिर अमिताभ ने ऐसा क्या लिखा दिया है, जिसके बाद फैंस की चिंता बढ़ गई है.
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लिखा, माफी चाहता हूं. मैं आप सभी से क्षमा मांगता हूं. मुझे कुछ दिनों तक आराम करने और ठीक होने की सलाह दी गई है, इसलिए फिलहाल मैं कुछ भी लिखने में असमर्थ हूं. इससे एक दिन पहले भी अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर एक पोस्ट शेयर किया था. इसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें बातचीत सीमित रखने की भी सलाह दी गई है.
T 5889,10,11,12 – apologies .. क्षमा प्रार्थी हूँ, कुछ दिनों के लिए आराम और सँवरने का समय निकालने को कहा गया है सो कुछ लिख नहीं पा रहा हूँ ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 21, 2026
उन्होंने लिखा, सबसे पहले आप सभी को दशहरे की शुभकामनाएं. प्यार, खुशी, संतुष्टि और प्रार्थनाएं. मुझे सख्त आराम करने और सेहत में सुधार पर ध्यान देने के लिए कहा गया है. इसलिए मुझे बातचीत करने की अनुमति नहीं है. कृपया मुझे माफ कर दें. इसके बाद उन्होंने आगे लिखा, कृपया इसे मेरी ओर से सम्मानपूर्वक दिया गया जवाब समझेंच उम्मीद है कि आगे फिर बात होगी. हालांकि, उन्हें क्या हुआ इस बात की जानकारी बिग बी ने नहीं दी है.
चिंता में अमिताभ बच्चन के फैंस
अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर ये चिंताएं ऐसे समय सामने आई हैं, जब जांचकर्ताओं का मानना है कि हाल ही में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले आरोपियों ने शुरुआत में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे दूसरे बड़े सितारों को निशाना बनाने की संभावना थी. हालांकि, उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि इन सितारों के घरों पर हमला करना आसान नहीं होगा. ऐसे में इस पोस्ट के बाद फैंस की चिंता और बढ़ गई है.




