दिवाली पर कैसे क्लिक करवाएं फोटो? समझ नहीं आता…यहां से लें पोज के आइडिया

दिवाली पर कैसे क्लिक करवाएं फोटो? समझ नहीं आता…यहां से लें पोज के आइडिया

दिवाली की शाम जगमग रोशनी के बीच फोटोशूट करना है, लेकिन पोज कैसा दें ये समझ नहीं आता है तो यहां से आइडिया लें. आलिया भट्ट से प्रियंका चोपड़ा और श्रीलीला तक के दिवाली फोटोपोज से इंस्पिरेशन लें.

दिवाली पर आपको सिंपल और एस्थेटिक पोज देना है तो आप परिणीति चोपड़ा के इस पोज से आइडिया लें. एक्ट्रेस ने अपने घर के उस कोने को चुना है जहां पर बैकग्राउंड में हरियाली के साथ ही फेस्टिव लाइटिंग भी दिखाई दे रही है. परिणीति ने हाथ में जो थाली ली है उसमें गुलाब की पंखुड़ियों के बीच में दो लाइटिंग वाले दीपक रखे गए हैं. एक्ट्रेस प्यारी सी स्माइल के साथ कैमरा पोज दे रही हैं.

'फेयरी लाइट पोर्ट्रेट ट्रेंड' (Fairy Light Portrait Trend) 2020 और 2021 के टाइम काफी पॉपुलर हुआ था. आज भी इसे लड़कियां खूब पसंद करती हैं. आलिया भट्ट के इस पोज से दिवाली के लिए इंस्पिरेशन ली जा सकती है, जिसमें वो फेयरी लाइट्स के साथ पोज करती नजर आ रही हैं. दूसरी तस्वीर में उन्हें कैंडल लेकर पोज करते देखा जा सकता है.

दिवाली पर फुल फैमिली फोटो पोज न हो तो कुछ अधूरा सा लगता है, क्योंकि फेस्टिवल तो होते ही हैं प्यारी-प्यारी खूबसूरत यादें बनाने के लिए. दिवाली 2026 पर आप भी बिग बी की फैमिली की तरह अपने घर के मंदिर के पास हाथ जोड़ते हुए पोज कर सकते हैं.

अपने पार्टनर के साथ दिवाली फोटोशूट कराना है, लेकिन बहुत ज्यादा शो ऑफ पसंद नहीं है तो प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के इन पोज से आइडिया लें. दोनों एक्ट्रेस अपने पार्टनर के साथ वार्म और रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं. इसी के साथ बैकग्राउंड में दिवाली की डेकोरेशन दिख रही है.