दिवाली की शाम मिलेगा इंस्टेंट निखार, इन चार में से एक फेस पैक लगाएं

दिवाली की शाम मिलेगा इंस्टेंट निखार, इन चार में से एक फेस पैक लगाएं

दिवाली की तैयारियों के बीच आपको बिल्कुल टाइम ही नहीं मिला है तो कोई बात नहीं, आप इंस्टेंट निखार के लिए कुछ नेचुरल चीजों से बना फेस पैक लगा सकती हैं. इससे आपका फेस तुरंत फ्रेश दिखाई देगा.

फेस्टिवल की तैयारियों की बीच इतनी भागदौड़ हो जाती है कि चेहरा थकान से मुरझा जाता है, लेकिन समय की कमी होती है. ऐसे में सैलून जाना भी नहीं हो पाता है. दिवाली की शाम चेहरे पर चमक तो होनी ही चाहिए, क्योंकि फोटो के बिना त्योहार आज के समय में कुछ अधूरा सा लगता है. आप कुछ नेचुरल चीजों से बने फेस पैक से इंस्टेंट निखार पा सकती हैं. इसे आप तैयार होने के 1 से 2 घंटे या सिर्फ 30 मिनट पहले भी लगा सकती हैं. तो चलिए देख लेते हैं 4 फेस पैक बनाने का तरीका जो आपके चेहरे को तुरंत नेचुरल ग्लो देने और फ्रेश फील में हेल्प करेंगे.

त्योहार हो तो हर किसी को लगता है कि वो खूबसूरत दिखे और इसका सबसे पहला स्टेप है कि आपका चेहरा चमकदार और तरोताजा होना चाहिए. अगर नेचुरल ताजगी न दिखे तो मेकअप भी असर नहीं दिखा पाता है तो चलिए इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए देख लेते हैं नेचुरल फेस पैक.

चावल के आटे का फेस पैक

इंस्टेंट ग्लो पाना है तो चावल का आटा, आलू का रस, कुछ बूंद नींबू का रस, एलोवेरा जेल, टमाटर का रस, गुलाब जल मिलाएं. सारी चीजें मिलाकर इसे एक सॉफ्ट पेस्ट जैसा बना लें. इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करके 15 मिनट के लिए छोड़ दें. ये लगभग इतनी देर में 75 से 80 प्रतिशत सूख जाएगा. इसके बाद हाथों में गुलाब जल लेकर फेस पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए चेहरे को क्लीन कर लें.

दही-बेसन लगाएं

आपको अगर किसी तरह का एक्सपेरिमेंट नहीं करना है तो सबसे बेस्ट है दही बेसन का फेस पैक. ये पारंपरिक रूप से बहुत पहले से स्किन केयर के लिए यूज होने वाले इनग्रेडिएंट हैं, इसलिए साइड इफेक्ट का डर भी नहीं रहता है. एक से डेढ़ चम्मच बेसन में दही और चुटकीभर कस्तूरी हल्दी मिला लें. इसमें थोड़ा सा शहद भी एड करें जो चेहरे को मुलायम बनाए रखेगा. इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट छोड़ दें और फिर नमी वाले स्पंज या गीले टिश्यू पेपर से फेस को क्लीन कर लें.

Festive Skincare Tips Expert Recommended Face Mask For Radiant Skin

फेस्टिव ग्लो

आलू दिखाता है कमाल असर

आप आलू के रस, टमाटर के रस को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर चेहरे से लेकर गर्दन तक अप्लाई कर लें. इसे 10 से 15 मिनट के बाद इसे क्लीन कर लें. ये फेस पैक टैनिंग को हटाएगा और चेहरे पर जमा हुई धूल-मिट्टी को भी गहराई से साफ करेगा. वहीं एलोवेरा आपकी त्वचा को मुलायम बनाएगा.

चंदन का फेस पैक

अगर आपको अपने चेहरे की डलनेस दूर करनी है और तुरंत फ्रेश फेस चाहिए तो सूदिंग इफेक्ट देने वाला चंदन पाउडर का फेस पैक लगाएं. डेढ़ चम्मच चंदन पाउडर लें, इसमें चुटकी भर हल्दी, एलोवेरा जेल, कच्चा दूध और गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर मिलाकर चिकना पेस्ट तैयार कर लें. इसे अपने फेस और गर्दन पर लगाएं. 15 मिनट के बाद चेहरा धो दें. इससे तुरंत फ्रेश चेहरा दिखाई देगा.

ये भी पढ़ें: स्किन पर दिखने लगे हैं भूरे निशान? एक्सपर्ट से समझें क्यों होती है पिगमेंटेशन?

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More