सब्जी से फल तक…फैटी लिवर के लिए सबसे अच्छे फूड्स कौन से हैं? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया

सब्जी से फल तक…फैटी लिवर के लिए सबसे अच्छे फूड्स कौन से हैं? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया

फैटी लिवर की समस्या को अक्सर लोग मोटापे से जोड़ते हैं लेकिन असल में ये समस्या किसी भी बॉडी वेट वाले को हो सकती है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में दी गई डिटेल के मुताबिक, कई बार इसमें शुरुआती लक्षण भी पता नहीं चलते हैं. इस समस्या से बचाव और रिकवर करने के कुछ हेल्दी फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए.

फैटी लिवर की समस्या कम उम्र में ही देखने को मिलने लगी है. सीजीएच जनरल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिन लोगों को फैटी लिवर के साथ-साथ डायबिटीज या प्रीडायबिटीज की समस्या है उनमें किसी भी वजह से मृत्यु को खतरा ज्यादा होता है. जरूरी है कि रोजाना व्यायाम किया जाए और सही आहार लें. न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया नारंग ने फैटी लिवर वालों के लिए सबसे बेस्ट सब्जी से लेकर सबसे अच्छे अनाज तक अलग-अलग फूड्स के बारे में जानकारी दी है. अगर आपको भी फैटी लिवर की समस्या है तो इन फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

फैटी लिवर दो तरह का होता है नॉन-एल्कोहॉलिक और अल्कोहोलिक. इसकी मुख्य वजह होती हैं बहुत ज्यादा मात्रा में फैट वाली चीजें लेना या फिर ज्यादा अल्कोहल का सेवन करना. इस आर्टिकल में जानेंगे फैटी लिवर वालों के लिए सबसे अच्छे फूड्स कौन से होते हैं और आपको कौन सी चीजों से परहेज करना चाहिए.

सबसे अच्छा फल

न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया नारंग कहती हैं कि फैटी लिवर के लिए सबसे अच्छा फल है ब्लूबेरी. हेल्थ लाइन के मुताबिक, ब्लूबेरीज डीएनए डैमेज से बचाव करती हैं. इसके अलावा ब्लड प्रेशर कंट्रोल,ब्रेन फंक्शन को मेंटेन करने में हेल्पफुल होने से लेकर इसमें एंटीडायबिटिक इफेक्ट्स भी होते हैं. यही वजह है कि ये लिवर के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. ब्लूबेरीज लो कैलोरी फ्रूट है और इसमें हाई न्यूट्रिएंट्स होते हैं. 150 ग्राम ब्लूबेरी में डेली जरूरत का 13 प्रतिशत फाइबर, 14 प्रतिशत विटामिन सी, और 24 प्रतिशत विटामिन के होता है. इसमें 85 प्रतिशत पानी पाया जाता है.

सबसे अच्छी सब्जी

फैटी लिवर की समस्या है तो सबसे अच्छी सब्जी आपके लिए ब्रोकली है. हेल्थ लाइन के मुताबिक भी ब्रोकली आपके लिवर के लिए फायदेमंद होती है. इसके अलावा आप अपनी डाइट में ब्रसेल्स स्प्राउट्स, केल, फूलगोभी और पत्तागोभी (कैबेज) शामिल कर सकते हैं.

Best Fruit And Vegetable For Fatty Liver

Getty Images

सबसे अच्छा आटा

न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया नारंग के मुताबिक, फैटी लिवर वालों के लिए सबसे अच्छा आटा है जौ का आटा. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, जौ का आटा शरीर में ग्लूकोज कंट्रोल करने के साथ ही फैटी लिवर को भी कम कर सकता है.

सबसे अच्छे सीड्स

फैटी लिवर है तो आपको अपनी डाइट में फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी को शामिल करना चाहिए. अलसी के बीज गुड फैट्स से भरपूर होते हैं. इसके अलावा भी इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. ये आपके लिवर के साथ ही ओवरऑल हेल्थ को कई फायदे पहुंचाते हैं.

सबसे अच्छे नट्स

जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या है उनके लिए न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया नारंग ने सबसे अच्छे नट्स बताए हैं वॉलनट्स यानी अखरोट. नट्स में गुड फैट्स अच्छी मात्रा में होते हैं. 2019 में 24 हजार लोगों पर की गई एक स्टडी के मुताबिक, जो लोग मेवे का ज्यादा सेवन करते हैं उनमें एनएएलएफडी (NaLFD) का खतरा कम होता है.

सबसे अच्छी ड्रिंक

सोनिया नारंग कहती हैं कि सबसे अच्छी ड्रिंक फैटी लिवर वालों के लिए ब्लैक कॉफी है. इसे जरूर पीना चाहिए. ध्यान रखें इसमें शुगर एड नहीं करनी है. पबमेड में छपी जानकारी के मुताबिक, प्रायोगिक अध्यनों से पता चलता है कि कॉफी का सेवन करने से लिवर में फैट और कोलेजन के जमाव को कम करने में मदद मिलती है.

किन चीजों से करें परहेज

  • हाई फैट चीजें जैसे समोसा, पकौड़े, फुल क्रीम डेयरी प्रोडक्ट से दूरी बनाएं.
  • शराब लिवर के लिए बिल्कुल जहर के बराबर मानी जाती है.
  • जंक फूड जैसे पिज्जा, बर्गर,नूडल्स या मैदा से बनी कोई भी चीज अवॉइड करें.
  • मीठी चीजों जैसे कोल्ड ड्रिंक्स, पैक्ड फूड, मिठाइयां या किसी भी तरह से शुगर को अवॉइड करना चाहिए.
  • शुगर के साथ ही ज्यादा नमक वाली चीजें जैसे चिप्स, नमकीन और रोस्टेड सॉल्टी स्नैक्स से दूरी बनाएं.ये भी पढ़ें: गर्म हवाएं, तेज धूप…तपती गर्मी में बॉडी रहेगी नेचुरली कूल, बनाकर खाएं ये गोंद कतीरा दलिया

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More