भर-भरकर मैदा, रिफाइंड तेल का इस्तेमाल…फैक्ट्री में ऐसे बनते हैं रस्क, एक्सपर्ट से जानें नुकसान
भारतीय घरों में सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ रस्क खाना काफी पसंद किया जाता है. ये लाइट स्नैक्स की लिस्ट में शामिल है. लेकिन क्या आप जानते हैं फैक्ट्री में रस्क कैसे बनाए जाते हैं. चलिए इस आर्टिकल में बताते हैं रस्क बनने का प्रोसेस और इसे रोजाना खाने के क्या हो सकते हैं नुकसान.
सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में फैक्ट्री में रस्क बनने का पूरा प्रोसेस दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद रस्क खाने वालों के होश उड़ गए हैं. रस्क बनाने के लिए खूब सारा मैदा, तेल और प्रिजर्वेटिव नी का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं इसे हाथों की मदद से रोल किया जा रहा है….यानी कुल मिलाकर कहें तो रस्क बहुत ही अनहाइजिनिक तरीके से बनाया जा रहा है. इसे देखकर एक ही सवाल मन में उठ रहा है कि क्या रस्क खाना सेहत के लिए हानिकारक है?
दरअसल, भारतीय घरों में सुबह और शाम को अक्सर लोग चाय के साथ रस्क खाना पसंद करते हैं. हल्का और कुरकुरा दिखने वाला ये स्नैक्स भले ही खाने में स्वादिष्ट लगे. लेकिन गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर डायटीशियन के मुताबिक ये सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. चलिए जानते हैं रस्क खाने के क्या-क्या हैं नुकसान.
ये भी पढ़ें: Low बीपी की रहती है समस्या, गुड़ के साथ मिलाकर खा लें ये एक चीज
फैक्ट्री में कैसे बनते हैं रस्क?
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में दिखाया गया है कि सबसे पहले आटा गूंथने वाली मशीन में बहुत सारा मैदा डाला जाता है. इसके बाद इसमें एक टीनभर रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके बाद आटा गूंथ कर तैयार किया जाता है और फिर इसे हाथों की मदद से अलग-अलग पार्ट में डिवाइड किया जाता है. ऊपर से फिर से ऑयल लगाकर इसे रोल बनाए जाते हैं और ब्रेड बनाकर बेक किया जाता है. इसके बाद फिर से इसे निकालकर रस्क की शेप में कट किया जाता है और फिर से बेक किया जाता है.
View this post on Instagram



