Bigg Boss 19: तुम्हारे पास 3 महीने की स्क्रिप्ट है…फरहाना भट्ट ने गौरव खन्ना पर लगाया बड़ा आरोप, मीडिया के सवालों के बाद भावुक हुईं तान्या मित्तल

Bigg Boss 19: तुम्हारे पास 3 महीने की स्क्रिप्ट है…फरहाना भट्ट ने गौरव खन्ना पर लगाया बड़ा आरोप, मीडिया के सवालों के बाद भावुक हुईं तान्या मित्तल

Bigg Boss 19 News: कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के फिनाले को बस कुछ दिन बचे हैं. लेकिन घरवालों के बीच के झगड़े अब भी खत्म नहीं हो रहे हैं. सलमान खान के शो के इस लेटेस्ट एपिसोड में गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच बहुत बड़ी लड़ाई देखने को मिली.

Bigg Boss 19 News: कलर्स टीवी का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने सबसे निर्णायक मोड़, यानी फ़िनाले वीक में आ चुका है. घर में बचे सिर्फ 6 सदस्यों के बीच अब ट्रॉफी जीतने की जंग है, लेकिन इस लड़ाई से पहले मिड वीक एविक्शन की तलवार लटक गई है. वोटिंग के ताजा रुझान स्पष्ट रूप से मालती पर खतरा मंडराते दिखा रहे हैं. लेकिन इससे पहले कि कोई घर से बेघर हो, घर के बचे हुए सदस्यों को मीडिया के सामने अपने गिरेबान में झांकने का मौका मिला.

बीती रात मीडिया ने बिग बॉस के घर में आकर जिस तरह के तीखे और धारदार सवाल किए, उससे घरवालों की नींद उड़ गई है. अब हर सदस्य अपने सवालों को ‘डीकोड’ करने में लगा है कि जनता उन्हें किस नजर से देख रही है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में मीडिया के सवालों का ब्रेक के बाद का सेशन देखने मिला. इस सेशन में गौरव खन्ना से पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी मां नहीं बनना चाहतीं, इस बात का उन्होंने मुद्दा बनाया? ताकि उन्हें जनता की सिम्पथी मिले.