Drishyam 3 Release Date: ‘दृश्यम 3’ की नई रिलीज डेट आई सामने, मोहनलाल की फिल्म अब इस दिन मचाएगी धमाल

Drishyam 3 Release Date: ‘दृश्यम 3’ की नई रिलीज डेट आई सामने, मोहनलाल की फिल्म अब इस दिन मचाएगी धमाल

Drishyam 3 Release Date: मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है, मेकर्स की तरफ स अनाउंसमेंट की गई है कि अब फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी में से एक 'दृश्यम 3' एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे और अब इसकी रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है.

हालांकि, कहानी में ट्विस्ट सिर्फ फिल्म तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसकी रिलीज को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है. हालिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इंटरनेशनल मार्केट, खासकर गल्फ देशों में चल रहे तनाव का असर फिल्म की रिलीज पर पड़ सकता है.

जिसके बाद से अब मेकर्स की ओर से फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म 21 मई को रिलीज होने वाली है, हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है. इस फिल्म को जीतु जोसेफ ने डायरेक्ट किया है.

फिल्म की बात करें तो 'दृश्यम 3' उसी कहानी को आगे बढ़ाएगी, जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी. एक बार फिर जॉर्जकुट्टी का किरदार अपने परिवार को बचाने के लिए कानून और सच के बीच खतरनाक खेल खेलता नजर आएगा.