Birthday Special: एक्ट्रेस नहीं शेफ बनना चाहती थी इमरान हाशमी की ये एक्ट्रेस, मिनटों में ही मिल गया पहला रोल, डेब्यू फिल्म ने की थी बंपर कमाई

Birthday Special: एक्ट्रेस नहीं शेफ बनना चाहती थी इमरान हाशमी की ये एक्ट्रेस, मिनटों में ही मिल गया पहला रोल, डेब्यू फिल्म ने की थी बंपर कमाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत इमरान हाशमी की फिल्म 'जन्नत 2' से की थी. आज यानी 28 नवंबर को एक्ट्रेस अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं, ऐसे में आइए एक्ट्रेस की पहले सपने के बारे में जानते हैं.

बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले कुछ और सपना देखा था. हालांकि, उनमें से कुछ ऐसे हैं, जिन्होंने एक्टिंग करियर के बाद अपना सपना पूरा किया, लेकिन कुछ ने उसे बीच में छोड़ दिया.

हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वो शुरुआत में एक प्रोफेशनल शेफ बनने का सपना देखती थीं. यहां तक कि उन्होंने केवल 12 साल की उम्र से ही खाना बनाना शुरू कर दिया था.

लेकिन, उन्होंने बताया कि वो अपने पिता के एक दोस्त से मिली, जो कि दिल्ली में एक फाइव स्टार होटल में टॉप शेफ थे. उन्होंने ईशा को बताया कि वो वेजिटेरियन होने की वजह से केवल एक छोटा वेजिटेरियन रेस्टोरेंट ही खोल पाएंगी.

ईशा को ये आइडिया अच्छा नहीं लगा क्योंकि उनका कहना था कि कुछ छोटा करना कभी भी उनके प्लान में शामिल नहीं था. इसलिए उन्होंने शेफ बनने का अपना सपना वहीं छोड़ दिया और आगे ध्यान देने लगीं.

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने ऑडिशन दिया और उन्हें सेलेक्ट कर लिया गया, फिल्म में उन्होंने जान्हवी नाम का किरदार निभाया था. 23 करोड़ रुपए के बजट में बनी 'जन्नत 2' ने 42 करोड़ रुपए की कमाई की है.