India vs Australia Live Score, 1st ODI: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का पहला वनडे, पर्थ में थोड़ी देर में टॉस
Ind vs Aus 1st ODI Live: पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम पर ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड बेहद खराब है. और, भारतीय टीम यहां पहली बार वनडे खेलने उतरी है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद है.
LIVE Cricket Score & Updates
-
Ind vs Aus Live Score: 225 दिन बाद होगा ऐसा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में पहला वनडे है. इस मुकाबले के साथ 225 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होती दिखेगी.
-
India vs Australia: मैदान पर उतरते रोहित करेंगे कमाल
पर्थ वनडे के लिए मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा इतिहास रचेंगे. दरअसल, ये उनका 500वां इंटरनेशनल मैच होगा. 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले वो दुनिया के 11वें और भारत के 5वें क्रिकेटर होंगे.
-
Ind vs Aus Live Score: टॉस और मैच की टाइमिंग
पर्थ में अगर बारिश रुकावट नहीं बनती है तो टॉस भारतीय समय से सुबह साढ़े 8 बजे होगा. जबकि मैच की पहली गेंद सुबह 9 बजे फेंकी जाएगी.
-
India vs Australia Live Score: पर्थ में मौसम का हाल
एक्यूवेदर के मुताबिक, पर्थ में 19 अक्टूबर की सुबह साढ़े 11 बजे से पहले बारिश के 70 फीसद आसार है. मुकाबले के दौरान इसमें 35 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिल सकता है. मतलब ये कि मौसम टॉस या फिर मैच में रुकावट बन सकता है.
India vs Australia Live Score, 1st ODI Match at Perth Latest Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे पर्थ में है. ये मुकाबला ऑप्टस स्टेडियम पर है, जहां मेजबान ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत हार का है. उसने यहां 3 मैच खेले हैं और सभी हारे हैं. पिछले वनडे में तो उसके लिए ऑप्टस स्टेडियम पर 200 रन तक पहुंच पाना भी मुश्किल हो गया था. ऑस्ट्रेलिया को तीनों हार 2018 से 2024 के बीच खेले मुकाबले में मिली.
भारत के खिलाफ मुकाबला ऑस्ट्रेलिया का ऑप्टस स्टेडियम पर चौथा वनडे है. वहीं अगर भारतीय टीम की बात करें तो वो इस मैदान पर पहली बार खेलती दिखेगी. भारत टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के बाद वनडे फॉर्मेट खेलने उतरी है. पर्थ वनडे खास इसलिए भी है क्योंकि इससे इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित-विराट की वापसी हो रही है.
Published On - Oct 19,2025 6:42 AM IST



