India vs Oman Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद
ओमान के खिलाफ एशिया कप 2025 के आखिरी लीग मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं.
LIVE NEWS & UPDATES
-
दो टीमों की प्लेइंग XI
भारत : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.
ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, शाह फैजल, मोहम्मद नदीम, आर्यन बिष्ट, जिक्रिया इस्लाम, शाकिल अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी.
-
टीम इंडिया ने जीता टॉस
ग्रुप-ए के आखिरी लीग मुकाबले में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. टीम इंडिया में दो बदलाव किए गए हैं.
-
ओमान को पहली जीत का इंतजार
ओमान की टीम को इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत का इंतजार है. हालांकि टीम इंडिया के खिलाफ ऐसा करना उसके काफी मुश्किल है, फिर भी वो इस टूर्नामेंट से जीत के साथ विदाई करना चाहेगी.
-
शुभमन गिल से बड़ी पारी की उम्मीद
एशिया कप में टीम इंडिया के उप कप्तान अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. ओमान के खिलाफ मुकाबले में उनसे बड़ी पारी खेलने की उम्मीद की जा रही है.
-
अभिषेक शर्मा बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
ओमान के खिलाफ टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. वो सबसे कम मैचों में 50 छक्के लगाने का कारनामा कर सकते हैं. वो अब तक 19T20I मैचों में 46 छक्के लगा चुके हैं. अभिषेक शर्मा 50 छक्के लगाकर अपने गुरु युवराज सिंह को उनके जन्मदिन का बेहतरीन तोहफा देना चाहेंगे.
-
टीम इंडिया लगाएगी जीत की हैट्रिक
एशिया कप 2025 में ओमान के खिलाफ टीम इंडिया जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी. इससे पहले भारतीय टीम UAE और पाकिस्तान को हराकर सुपर-4 में जगह बना चुकी है.
India vs Oman Live Score, Asia Cup 2025 Cricket: एशिया कप 2024 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम सुपर-4 में जगह बना चुकी है. अब वो आखिरी लीग मुकाबले में ओमान को हराकर अपनी जीत की हैट्रिक पूरा करना चाहेगी. भारत और ओमान पहली बार एशिया कप में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे. इस टूर्नामेंट में ओमान अपने दोनों मैच हार चुका और वो पहली ही एशिया कप से बाहर हो चुका है. अब वो भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके इस टूर्नामेंट से शानदार विदाई लेना चाहेगा.
ओमान को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
अपने आखिरी लीग मुकाबले में ओमान की टीम भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान से खिलाफ ओमान को पहली हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद उसे UAE ने भी रौंद दिया. इसकी वजह से ओमान की टीम एशिया कप से बाहर हो गई.
अब जतिंदर सिंह की अगुवाई में ओमान की टीम टीम इंडिया के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से उतेरगी, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के मौजूदा फॉर्म को देखकर ऐसा होना नामुमकिन लग रहा है.
शानदार फॉर्म में हैं भारतीय खिलाड़ी
टीम इंडिया के खिलाड़ी इस समय शानदार फॉर्म में हैं. स्पिनर कुलदीप यादव दो मैचों में अब तक 7 विकेट चटका चुके हैं, जबकि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टीम को दोनों मैचों में तेज शुरुआत दिलाई. इन दोनों से ओमान के खिलाफ भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.
Published On - Sep 19,2025 6:20 PM IST



