India vs West Indies Live Score, 2nd Test, Day1: यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने संभाली कमान, बड़ी पार्टनरशिप पर नजर

India vs West Indies Live Score, 2nd Test, Day1: यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने संभाली कमान, बड़ी पार्टनरशिप पर नजर

भारत बनाम वेस्टइंडीज 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट दिल्ली में खेला जा रहा है. ये टेस्ट जीतकर भारत की नजर सीरीज में क्लीन स्वीप की होगी. भारत ने अहमदाबाद में खेला पहला टेस्ट ढाई दिन में जीत लिया था.

LIVE Cricket Score & Updates

  • 10 Oct 2025 09:59 AM (IST)

    Ind vs WI Live Score: पार्टनरशिप बनाने पर नजर

    भारत की बल्लेबाजी दिल्ली टेस्ट में शुरू है. यशस्वी और राहुल ओपनिंग करने उतरे हैं. दोनो की नजर पार्टनरशिप बनाने पर है.

  • 10 Oct 2025 09:35 AM (IST)

    India vs West Indies Live Score: कुंबले ने बजाई बेल, भारत की बैटिंग शुरू

    दिल्ली टेस्ट की शुरुआत अनिल कुंबले ने बेल बजाकर की. कुंबले को ये मौका मिला क्योंकि उन्होंने इसी मैदान पर 10 विकेट लेने का कारनामा किया था. बेल बजने के बाद खेल शुरू हुआ. भारत की ओर से राहुल और यशस्वी ओपनिंग करने उतरे हैं.

  • 10 Oct 2025 09:08 AM (IST)

    Ind vs WI Live Score: प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं

    दिल्ली टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11

    यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरैल, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

  • 10 Oct 2025 09:04 AM (IST)

    India vs West Indies: टॉस का बॉस बना भारत

    भारत ने दिल्ली टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. मतलब वेस्टइंडीज पहले गेंदबाजी करेगा. भारतीय टीम में दिल्ली टेस्ट के लिए कोई बदलाव नहीं है. टेस्ट कप्तान बनने के बाद शुभमन ने पहली बार टॉस जीता है.

  • 10 Oct 2025 08:35 AM (IST)

    India vs West Indies Live Score: स्टेडियम पहुंची दोनों टीम

    भारत और वेस्टइंडीज की टीम दूसरे टेस्ट मैच के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर पहुंच चुकी है. साढ़े 9 बजे से ये मुकाबला शुरू होगा. जबकि सुबह 9 बजे मुकाबले का टॉस होगा.

  • 10 Oct 2025 08:13 AM (IST)

    Ind vs WI Live Score: जडेजा का जादू चलेगा, इतिहास बनेगा

    दिल्ली टेस्ट में 10वां रन बनाते ही रवींद्र जडेजा इतिहास रच देगें. इसके साथ वो भारत के दूसरे और दुनिया के चौथे ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने टेस्ट में 4000 रन और 300 विकेट लिए हैं. जडेजा से पहले कपिल देव, इयान बॉथम और डैनियल विटोरी ये कारनामा कर चुके हैं.

  • 10 Oct 2025 08:05 AM (IST)

    India vs West Indies: दिल्ली भारत का अभेद किला

    भारतीय टीम ने दिल्ली में पिछले 38 साल से कोई टेस्ट नहीं गंवाया है. इस मैदान पर उसने आखिरी टेस्ट 1987 में गंवाया था. उसके बाद से यहां खेले 24 टेस्ट में 12 जीते और 12 ड्रॉ खेले.

India vs West Indies Live Score, 2nd Test Match in Delhi, Day 1 Latest Updates in Hindi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब दिल्ली का दंगल है. वेस्टइंडीज के लिए ये इम्तिहान अहमदाबाद से भी मुश्किल होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली का मैदान भारतीय टीम का अभेद किला है, जहां उसने 1987 के बाद कोई टेस्ट नहीं गंवाया है. वेस्टइंडीज की टीम अहमदाबाद में ढाई दिन टिक सकी थी. ऐसे में वो भारत के खिलाफ दिल्ली में कितने दिन टिकेगी, कहना मुश्किल है.

दिल्ली में क्लीन स्वीप की तैयारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट की सीरीज खेली जा रही है. अहमदाबाद में खेला पहला टेस्ट भारत ने पारी और 140 रन से जीता था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. अब उसके पास दिल्ली में क्लीन स्वीप का मौका है. वेस्टइंडीज की टीम फिलहाल जैसा प्रदर्शन कर रही है, उसे देखकर लगता नहीं कि भारत से उनका कोई मुकाबला है. ऐसे में क्लीन स्वीप के चांसेज और भी ज्यादा हैं.

Published On - Oct 10,2025 8:05 AM IST