India Women vs South Africa Women Live Score, Cricket World Cup: टीम इंडिया पर टूटी मुसीबत, 6 विकेट गिरे
India vs South Africa , Women Cricket World Cup 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला वाइजैग में खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी पर उतारा है.
LIVE Cricket Score & Updates
-
IND-W vs SA-W Live Score: दीप्ति शर्मा भी आउट
भारतीय टीम का छठा विकेट भी गिर गया है और अब दीप्ति शर्मा भी पवेलियन लौट गई हैं. 26वें ओवर की आखिरी गेंद पर मारिजन काप ने ये विकेट हासिल किया. भारतीय टीम की उम्मीदें अब अमनजोत कौर और ऋचा घोष पर टिकी हैं.
-
IND-W vs SA-W Live Score: आधी टीम इंडिया ढेर
भारतीय टीम मुश्किल में फंस गई है क्योंकि कप्तान हरमनप्रीत कौर भी आउट हो गई हैं. 25वें ओवर में स्पिनर ट्रायॉन ने उनका विकेट हासिल किया. इस तरह सिर्फ 100 रन पर ही आधी भारतीय टीम ढेर हो गई है.
-
IND-W vs SA-W Live Score: जेमिमा रॉड्रिग्ज भी आउट
जेमिमा रॉड्रिग्ज भी एक बार फिर नाकाम रही हैं और खाता खोले बिना आउट हो गईं. स्पिनर क्लोए ट्रायॉन की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में वो LBW आउट हो गईं. DRS भी उन्हें नहीं बचा सका और इस तरह 92 रन के स्कोर पर भारत के 4 विकेट गिर गए.
-
IND-W vs SA-W Live Score: तीसरा विकेट भी गिरा
टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाती नजर आ रही है और अब 3 विकेट गिर गए हैं. 20वें ओवर में सेट बल्लेबाज प्रतिका रावल (37) आसान सा कैच देकर पवेलियन लौट गईं.
-
IND-W vs SA-W Live Score: दूसरा विकेट भी गिरा
लेफ्ट आर्म स्पिनर मलाबा का कहर जारी है और टीम इंडिया का दूसरा विकेट भी इस स्पिनर ने लिया है. इस बार हरलीन देओल को एक बेहतरीन गेंद पर मलाबा ने क्लीन बोल्ड कर दिया.
-
IND-W vs SA-W Live Score: भारत के 15 ओवर पूरे
भारतीय पारी के 15 ओवर पूरे हो गए हैं और टीम ने एक विकेट खोकर 71 रन बना लिए हैं. प्रतिका के साथ हरलीन देओल क्रीज पर आई हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत की है.
-
IND-W vs SA-W Live Score: स्मृति मंधाना आउट
भारतीय टीम को पहला झटका लगा है और उप-कप्तान स्मृति मंधाना (23) एक बार फिर अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाईं. उन्हें 11वें ओवर में स्पिनर मलाबा ने आउट किया.
-
IND-W vs SA-W Live Score: भारत के 50 रन पूरे
प्रतिका और मंधाना ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए एक और अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है. 10वें ओवर की पहली गेंद पर मंधाना ने चौका जमाकर टीम को 50 के पार पहुंचाया.
-
IND-W vs SA-W Live Updates: पारी का पहला छक्का
भारतीय पारी का पहला छक्का 8वें ओवर की पहली गेंद पर आया है. अभी तक कोई भी बाउंड्री लगाने में नाकाम रही मंधाना ने पेसर अयाबोंगा खाका की गेंद को लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के पार पहुंचा दिया.
-
IND-W vs SA-W Live Score: प्रतिका की तूफानी शुरुआत
टीम इंडिया की पारी के 5 ओवर पूरे हो गए हैं और स्कोर 32 रन है, जबकि कोई विकेट नहीं गिरा है. मंधाना की शुरुआत तो धीमी रही है लेकिन प्रतिका ने चौके बरसा दिए हैं. भारतीय ओपनर ने सिर्फ 18 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 25 रन बना लिए हैं.
-
IND-W vs SA-W Live Score: चौके के साथ आगाज
टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है और पहली ही गेंद पर प्रतिका रावल ने चौका जमा दिया. भारतीय ओपनर ने मारिजन काप के इस ओवर में कुल 2 चौके लगाए.
-
India vs South Africa Live Score: भारत की प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, प्रतीका रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, श्री चरनी, क्रांति गौड़
-
IND W vs SA W: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
भारत के खिलाफ मैच मे साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मतलब भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. दोनों टीमों में एक-एक बदलाव है.
-
India vs South Africa: टॉस और मैच का समय फिर से बदला
भारत और साउथ अफ्रीका के मैच के समय में गीले आउट फील्ड के चलते तीसरी बार बदलाव हुआ है. अब टॉस 3:32 PM पर होगा. जबकि मैच 4 PM से शुरू होगा. ओवर में अभी भी कोई कटौती नहीं है.
-
IND W vs SA W: बदल गई मैच की टाइमिंग
वाइजैग में बारिश के चलते भारत-साउथ अफ्रीका मैच की टाइमिंग में बदलाव हुआ है. अब इस मैच का टॉस 3:15 PM पर होगा. वहीं मैच की शुरुआत 3:45 PM पर होगी. अच्छी बात ये है कि कोई ओवर नहीं कटेगा.
-
India vs South Africa: वाइजैग में टॉस में देरी
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वाइजैग में मुकाबला है. ढाई बजे इस मुकाबले का टॉस होना था. लेकिन बारिश के चलते अब उसमें देरी है. दो बजकर 45 मिनट पर अंपायर फिर से मैदान का इंस्पेक्शन करेंगे.
-
IND W vs SA W: थोड़ी देर में होगा टॉस
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप का मुकाबला वाइजैग में खेला जा रहा है. ये मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस दोपहर ढाई बजे होगा.
-
India vs South Africa: ये हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, प्रतीका रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, श्री चरनी, क्रांति गौड़
-
IND Women vs SA Women: ये रिकॉर्ड भी बनते दिखेंगे
भारत के खिलाफ मैदान पर उतरते ही मारिजाने कैप साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी.
4 विकेट चटकाते ही कैप साउथ अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी. फिलहाल, 36 विकेटों के साथ शबनम इस्माइल साउथ अफ्रीका की टॉप विकेट टेकर हैं.
-
India Women vs South Africa Women: बन सकते हैं ये रिकॉर्ड
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले में कुछ रिकॉर्ड बन सकते हैं, जो इस प्रकार हैं.
1. हरमनप्रीत कौर 84 रन बनाते ही महिला वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने वाली तीसरी खिलाड़ी बन जाएंगी.
2. 94 रन बनाते ही स्मृति मंधाना साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में अपने 1000 रन पूरे कर सकती हैं.
-
Ind W vs SA W: महिला वर्ल्ड कप 2025 में अब तक दोनों टीम
भारत और साउथ अफ्रीका दोनों का महिला वर्ल्ड कप 2025 में ये तीसरा मुकाबला होगा. इससे पहले भारतीय टीम अपने दोनों मैच जीत चुकी है. वहीं साउथ अफ्रीका को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है.
India Women vs South Africa Women Live Score, Cricket World Cup 2025 Updates: महिला वर्ल्ड कप में भारत के सामने अब साउथ अफ्रीका की चुनौती है. ये मुकाबला वाइजैग के मैदान पर है, जो कि इस वर्ल्ड कप का चौथा वेन्यू है. दोनों ही टीमों का ये टूर्नामेंट में तीसरा मैच होगा. इससे पहले खेले दोनों मुकाबले भारतीय टीम जीतकर आई है. वहीं साउथ अफ्रीका को पिछले दो में से एक मुकाबले में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है.
भारत-साउथ अफ्रीका… ये मुकाबला होगा दिलचस्प
भारत और साउथ अफ्रीका की टीम जब भिड़ेगी तो कई रिकॉर्ड बनते और टूटते दिखेंगे. ये मुकाबला इसलिए भी दिलचस्प होगा क्योंकि इसमें आमने-सामने मंधाना और ब्रिट्स होंगे. इन दोनों खिलाड़ियों के नाम इस साल सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है. मंधाना ने 4 शतक जड़े हैं तो वहीं ब्रिट्स ने 5 शतक जड़कर महिला वनडे में एक साल में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड बनाया है.
Published On - Oct 09,2025 12:08 PM IST



