Dharmendra Health Updates Live: अस्पताल में एडमिट हैं धर्मेंद्र, सलमान के बाद मिलने पहुंचे शाहरुख खान
Dharmendra Health Updates Live: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इस समय मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. हर कोई उनकी जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है. वो डॉक्टर्स की एक टीम की निगरानी में हैं.
LIVE NEWS & UPDATES
-
धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे शाहरुख खान
सलमान खान, अमीषा पटेल के बाद बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भी ब्रीच कैंडी अस्पताल धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे. शाहरुख का वीडियो भी सामने आया है.
Instagram पर यह पोस्ट देखें -
मिलने पहुंचीं अमीषा पटेल
सलमान खान के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचीं. सामने आए वीडियो में अमीषा भी काफी उदास नजर आ रही हैं. धर्मेंद्र ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर्स की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है.
Instagram पर यह पोस्ट देखें -
सनी देओल का वीडियो
ये उस समय का वीडियो है जब सनी देओल अस्पताल पहुंचे थे. देखा जा सकता है कि वो काफी मायूस नजर आ रहे हैं. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वो टूट चुके हैं. वो पिता के साथ अस्पताल में ही हैं.
Instagram पर यह पोस्ट देखें -
धर्मेंद्र को क्या हुआ है?
धर्मेंद्र उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से वो अस्पातल में भर्ती हैं. हालांकि, सोमवार दोपहर उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने की खबर सामने आई है, जिसने सभी को परेशान करके रख दिया. हर कोई उनके लिए दुआ कर रहा है.
-
उन्हें कुछ नहीं होगा- भारती सिंह
इस समय पूरा परिवार धर्मेंद्र के साथ अस्पताल में है. हर कोई उनके लिए दुआ कर रहे हैं. कॉमेडियन भारती सिंह ने पैपराजी से बात करते हुए कहा, “भगवान और हमारी प्रार्थना उनके साथ है. उन्हें कुछ नहीं होगा. आप लोग प्रार्थना कीजिए कि वो जल्द ठीक हो जाएं.”
-
देखने पहुंचे सलमान खान
सलमान खान ब्रीच कैंडी अस्पताल में धर्मेंद्र को देखने पहुंचे हैं. सलमान का एक वीडियो भी सामने आया है. इस समय धर्मेंद्र की पूरी फैमिली अस्पताल में ही है. शाम के समय ही सनी देओल अपने दोनों बेटे करण और राजवीर के साथ अस्पताल पहुंचे.
Instagram पर यह पोस्ट देखें -
हेमा मालिनी का बयान
धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “मैं धरम जी के प्रति आप सभी की चिंता देखकर धन्यवाद करती हूं. वो अभी अस्पातल में डॉकटर्स की निगरानी में हैं. उनकी लगातार निगरानी की जा रही है और हम सभी उनके साथ हैं. मैं आप सभी से उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करता हूं.”
I thank everyone for their concern about Dharam ji who is in hospital for observation. He is being continuously monitored and we are all with him.



