Bigg Boss 19: प्रणित मोरे ने चली ‘स्मार्ट’ चाल? फरहाना भट्ट ने रोकर कहा- मुझे नहीं पता मैं कहां गलत जा रही हूं, मां से मिलना है!
Bigg Boss 19 Latest News: नीलम गिरी और अभिषेक बजाज के जाने के बाद घर के रिश्ते नए सिरे से बन और टूट रहे हैं. अब देखना ये होगा कि आने वाले दिनों में किचन में हर दिन होने वाला कलेश और टूटती दोस्ती घर का माहौल कितना बदलती है.
Bigg Boss 19 Latest News: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का ‘वीकेंड का वार’ तो डबल एविक्शन लेकर आया ही था, लेकिन उसके बाद सलमान खान के शो का लेटेस्ट एपिसोड घर में भारी कलेश और इमोशनल उथल-पुथल लेकर आया. नीलम गिरी के बाहर होने से घर का माहौल काफी गर्म है. जहां एक तरफ किचन की ड्यूटी पर कुनिका सदानंद और गौरव खन्ना के बीच जबरदस्त बहस हुई, वहीं दूसरी तरफ अमाल मलिक और तान्या मित्तल की पुरानी दोस्ती में भी गहरी दरार आ गई.
अभिषेक बजाज के घर से बाहर (एविक्ट) होने के बाद उनके दोस्त अशनूर कौर और प्रणित मोरे बहुत दुखी नजर आए. अशनूर ने हैरानी जताते हुए कहा कि लोगों ने अभिषेक को वोट क्यों नहीं दिया, जबकि उनका पब्लिक के साथ रिश्ता काफी मजबूत था. प्रणित मोरे ने भी अपनी निराशा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या दर्शकों को घर में ऐसे लोग पसंद हैं जो “बदतमीजी और गंदी गालियां” देते हैं. प्रणित ने ये भी याद दिलाया कि कैसे अभिषेक के बुरे बर्ताव पर तो एक पूरा एपिसोड बन गया था. लेकिन फरहाना को ज्यादा बातें नहीं बताई गईं.
Malti aur Ashnoor mein huyi ek gehri baat, kya yeh hai ek nayi dosti ki shuruaat?



