Prakash Padukone Review Dhurandhar: रणवीर सिंह के ससुर ने किया ‘धुरंधर’ का रिव्यू, बोले- फिल्म पसंद आई, लेकिन…
Prakash Padukone Review Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. अब फिल्म पर दीपिका पादुकोण के पिता और बैडमिंटन लीजेंड प्रकाश पादुकोण का रिएक्शन भी सामने आया है. उन्होंने न सिर्फ फिल्म की तारीफ की, बल्कि रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी कई दिलचस्प बातें साझा कीं.
Prakash Padukone Review Dhurandhar: बॉलीवुड सितारों की फिल्मों पर फैंस और क्रिटिक्स की राय तो अक्सर सामने आती रहती है, लेकिन जब किसी सुपरस्टार की फिल्म पर उसके किसी अपने का रिएक्शन आए, तो लोगों की दिलचस्पी और बढ़ जाती है. इन दिनों कुछ ऐसा ही रणवीर सिंह के साथ हुआ है. रणवीर सिंह की फिल्म ”धुरंधर” लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन अब इस पर एक खास शख्स का रिव्यू सामने आया है. ये शख्स कोई और नहीं, बल्कि भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और रणवीर सिंह के ससुर प्रकाश पादुकोण हैं.
रणवीर सिंह पिछले कुछ वक्त से अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं, इसी बीच अब उनके ससुर यानी दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण ने भी अपनी राय सामने रखी है. उन्होंने बताया है कि उन्हें भी ‘धुरंधर’ काफी पसंद आई. द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘ये एक बेहतरीन फिल्म है और इसमें सभी कलाकारों ने शानदार एक्टिंग किया है.’ हालांकि, उन्होंने ये भी माना कि फिल्म में हिंसा थोड़ी ज्यादा लगी.
रिश्ते के बारे में भी की बात
उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादातर दर्शकों को फिल्म पसंद आई है और आखिरकार वही सबसे ज्यादा मायने रखता है. फिल्म के रिव्यू के अलावा प्रकाश पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी दिलचस्प बातें साझा कीं. उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच बेहद करीबी संबंध हैं. इतना ही नहीं, दोनों परिवार साल में कम से कम एक बार साथ में छुट्टियां मनाने भी जाते हैं. प्रकाश पादुकोण ने कहा कि रणवीर के साथ उनकी बातचीत अक्सर खेलों और फिल्मों के इर्द-गिर्द घूमती है.
ये भी पढ़ें- बड़े-बड़ों की कर दी छुट्टी, कंगना, दिलजीत, मनोज बाजपेयी भी नहीं टिके, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे का कमाल
पसंदीदा कपल्स में से एक
जहां रणवीर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की नई-नई बातें बताते हैं, वहीं दोनों खेलों पर भी लंबी चर्चा करते हैं. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को कई साल हो चुके हैं और दोनों को बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिना जाता है. ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और इसके एक्शन, कहानी और रणवीर के एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है.




