Revolver Rita OTT Release: ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी कीर्ती सुरेश की फिल्म? नेटफ्लिक्स ने शेयर किया पोस्टर
Revolver Rita: साउथ सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस कीर्ती सुरेश की फिल्म रिवोल्वर रीटा को अगर आपने थिएटर्स में मिस कर दिया था, तो अब आप फिल्म का आनंद घर बैठे उठा सकते हैं. फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है.
South Actress Keerthy Suresh: साउथ की जबरदस्त एक्ट्रेस कीर्ती सुरेश की क्राइम-कॉमेडी फिल्म ‘रिवोल्वर रीटा’ इस साल 28 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को फैंस ने भरपूर प्यार दिया था. साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जिन एक्ट्रेस ने पिछले कुछ समय में बड़ा नाम कमाया है उसमें एक नाम कीर्ति सुरेश का भी है. वो भी समांथा, रश्मिका मंदाना और सई पल्लवी की कतार में आती हैं और साउथ में तो उन्हें लेकर फैंस के बीच तगड़ा क्रेज है. फिल्म में कीर्ती के किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया था. अब ये फिल्म ओटीटी पर आने के लिए तैयार है.
नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस कीर्ती सुरेश की फिल्म ‘रिवोल्वर रीटा’ जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. फिल्म 26 दिसंबर 2025 को ओटीटी प्लाटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. नेटफ्लिक्स साउथ के सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का एक पोस्टर रिलीज डेट के साथ शेयर किया गया था.
Apdi handbag la weapons irukura alavuku avanga yaaru?



