Box Office Clash: इम्तियाज अली की फिल्म से भिड़ेंगे विक्रम भट्ट, आ गई ‘हॉन्टेड 3D’ की रिलीज डेट

Box Office Clash: इम्तियाज अली की फिल्म से भिड़ेंगे विक्रम भट्ट, आ गई ‘हॉन्टेड 3D’ की रिलीज डेट

Haunted 3D Release Date: लंबे वक्त से रिलीज के लिए अटकी विक्रम भट्ट की फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' अब फाइनली रिलीज होने वाली है. विक्रम भट्ट को आखिरकार एक सही तारीख मिल गई है और वो इसे रिलीज करने की पूरी तैयारी में हैं. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी फिल्म से क्लैश होने वाला है.

Haunted 3D Ghosts of the Past Release Date: विक्रम भट्ट अपनी कल्ट हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड’ का सीक्वल लेकर आ रहे थे, जिसका नाम ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ रखा गया. साल 2011 में आई ‘हॉन्टेड’ की सीक्वल विक्रम भट्ट ने बीते साल अनाउंस किया था. 15 साल पुरानी इस हिट हॉरर फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए ऑडियंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थी. इस फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई थी. लेकिन किसी वजह से इसकी रिलीज डेट तीन बार टल गई. इसके बाद फैंस जानने के लिए बेताब थे कि आखिर ये फिल्म कब रिलीज होगी. अब फाइनली ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है और इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है.

विक्रम भट्ट को हॉरर फ़िल्मों का मास्टर माना जाता है, इसलिए उनकी आने वाली हॉरर फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. विक्रम भट्ट की फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ पहले 21 नवंबर, 2025 को रिलीज होने वाली थी. इसके बाद इसकी रिलीज की तारीख आगे बढ़ाकर 30 जनवरी कर दी गई और फिर 6 फरवरी तय की गई. तीन बार पोस्टपोन होने के बाद इस फिल्म को आखिरकार रिलीज डेट मिल गई है.

कब रिलीज होगी हॉन्टेड 3D?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्रम भट्ट की अगली हॉरर फिल्म 12 जून 2026 को थिएटरों में रिलीज होगी. लेकिन यहां गौर करने वाली बात ये है कि विक्रम भट्ट हॉन्टेड 3D हॉरर फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर इम्तियाज अली की फिल्म से टक्कर होने वाली है, क्योंकि ‘मैं वापस आऊंगा’ भी 12 जून 2026 को रिलीज हो रही है. ऐसे में विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म और इम्तियाज अली की ‘वापस आउंगा’ में तगड़ा क्लैश देखने के लिए मिलेगा. ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह हैं. इससे पहले ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की टक्कर ‘मैं वापस आऊंगा’ से होनी थी. लेकिन वरुण धवन स्टारर इस फिल्म को प्री-पोन कर दिया गया और ये फिल्म अब 22 मई को रिलीज होगी.

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे की जोड़ी

बात करें विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म की तो इसमें फिल्ममेकर और एक्टर मिमोह चक्रवर्ती हॉन्टेड 3D (2011) के बाद फिर से साथ आ रहे हैं. इस बार उनके साथ चेतना पांडे लीड रोल में हैं. साथ ही, हॉन्टेड की तरह उनका आने वाला कोलेबोरेशन भी 3D वर्जन में रिलीज होगा. फिल्म का टीजर सितंबर में रिलीज हुआ था, जो ऑडियंस को पसंद नहीं आया. ऑडियंस के फीडबैक को देखते हुए विक्रम भट्ट ने फिल्म के कुछ हिस्सों को फिर से शूट करने का फैसला किया और इसलिए 12 दिनों की शूटिंग हुई.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More