Abhishek Bachchan: वो फिल्म, जो अभिषेक बच्चन को 12 बार ऑफर हुई थी, हर बार कर दिया था रिजेक्ट

Abhishek Bachchan: वो फिल्म, जो अभिषेक बच्चन को 12 बार ऑफर हुई थी, हर बार कर दिया था रिजेक्ट

Abhishek Bachchan Rejected Movie: आज बात एक ऐसी फिल्म की, जिसका ऑफर अभिषेक को एक बार नहीं बल्कि 12 बार मिला था. उन्होंने उस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था. बाद में दूसरे हीरो के साथ वो फिल्म बनी थी और हिट रही थी.

Abhishek Bachchan Rejected Movie: अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं, जो किसी किरदार को निभाते नहीं हैं बल्कि जीते हैं. साल 2000 में जेपी दत्ता के डायरेक्शन में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था. उसके बाद से वो लगातार हिंदी सिनेमा में एक्टिव हैं और एक से बढ़कर एक किरदार निभा रहे हैं. जब इस फिल्म से उन्हें लॉन्च करने की तैयारी चल रही थी उसी समय उनके पास एक दूसरी बड़ी फिल्म का ऑफर भी आया था, लेकिन अभिषेक ने उस पिक्चर को रिजेक्ट कर दिया था.

जिस फिल्म की बात हो रही है वो है आशुतोषा गोवारिकर के डायरेक्शन में बनी ‘लगान’, जिसमें आमिर खान लीड रोल में थे और उन्होंने भुवन का किरदार निभाया था. हालांकि, इस रोल के लिए आशुतोष की पहली पसंद आमिर नहीं बल्कि अभिषेक थे. आशुतोष ने उन्हें फिल्म का ऑफर भी दिया था. कहा तो ये भी जाता है कि आशुतोष उन्हें ही कास्ट करना चाहते थे. 12 बार उन्हें फिल्म की पेशकश मिली थी, लेकिन वो हर बार मना करते रहे थे. बाद में आमिर खान को साइन किया गया था.

अभिषेक ने क्यों रिजेक्ट की थी ‘लगान’?

अभिषेक उस समय इंडस्ट्री में नए थे. बताया जाता है कि अभिषेक को ‘लगान’ पसंद तो थी, लेकिन वो इस फिल्म में इसलिए काम नहीं करना चाहते थे, क्योंकि उनका मानना था कि वो इस एपिक फिल्म के लिए अभी कच्चे और नए हैं. वो फिल्म के साथ न्याय चाहते थे. इसलिए वो उस पिक्चर को करने को राजी नहीं हुए थे.

ये भी पढ़ें-

एनिमल पार्क से पहले ही तीसरे पार्ट पर आए 3 धांसू अपडेट, रणबीर कपूर के लिए वांगा ने की सबसे बड़ी तैयारी!

धुरंधर का राहुल गांधी कौन? OTT पर फिल्म के आते ही चर्चा तेज

‘लगान’ ने कितनी कमाई की थी?

‘लगान’ में आमिर के साथ ग्रेसी सिंह, यशपाल शर्मा, रघुबीर यादव, अखिलेंद्र मिश्रा जैसे सितारे भी दिखे थे. ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी. आज भी इसका नाम आमिर के करियर की बेहतरीन फिल्मों में शामिल है. सैकनिल्क के अनुसार इसका बजट 25 करोड़ रुपये था और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 58.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी.