Dhurandhar 2: भारत में सिर्फ 3 एक्टर्स के नाम ये बड़ा रिकॉर्ड, एक रणवीर सिंह, बाकी 2 कौन?

Dhurandhar 2: भारत में सिर्फ 3 एक्टर्स के नाम ये बड़ा रिकॉर्ड, एक रणवीर सिंह, बाकी 2 कौन?

Dhurandhar 2: आज बात एक ऐसे रिकॉर्ड की, जिसपर भारत में सिर्फ तीन एक्टर्स का कब्जा है. 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले उस रिकॉर्ड पर सिर्फ दो ही एक्टर्स का नाम था, लेकिन अब रणवीर सिंह ने भी अपना नाम दर्ज करवा लिया है. जानिए वो रिकॉर्ड क्या है और रणवीर के अलावा उस पर अपना नाम लिखवाने वाले बाकी दो एक्टर्स कौन हैं.

Ranveer Singh Record: रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड, रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड, हर दिन नया रिकॉर्ड… यहां बात रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की हो रही है, जो रिलीज के पहले दिन से ही नए-नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म छाई हुई है. हर तरफ सिर्फ और सिर्फ इसी फिल्म की बातें हो रही हैं. इस पिक्चर ने रणवीर सिंह को नए दौर का सबसा बड़ा स्टार बना दिया है. 9 दिनों में ये फिल्म 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा बिजनेस कर चुकी है. इसे 1000 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सिर्फ 7 दिन लगे. इससे पहले इतनी जल्दी बॉलीवुड की कोई दूसरी फिल्म इस आंकड़े छू तक नहीं पाई थी.

इधर ‘धुरंधर 2’ ने 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार किया, उधर रणवीर सिंह के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जो उनसे पहले भारत के सिर्फ दो एक्टर्स के नाम था. वो रिकॉर्ड है 1000 करोड़ क्लब वाली दो फिल्में देने का. जी हां, इस रिकॉर्ड पर रणवीर से पहले सिर्फ दो एक्टर्स ने अपना नाम लिखवाया है. चलिए विस्तार से बात करते हैं और बाकी दो एक्टर्स के बारे में जानते हैं.

Ranveer Dhurandhar Movie Looks

1000 करोड़ क्लब की 2 फिल्में देने वाले एक्टर्स

दिसंबर 2025 में रणवीर ‘धुरंधर‘ लेकर आए थे . उस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी. यानी रणवीर की पहली 1000 करोड़ी फिल्म ‘धुरंधर’ थी. और अब ‘धुरंधर 2’ इस क्लब की रणवीर की दूसरी फिल्म बन चुकी है. उनसे पहले जिन दो एक्टर्स ने ये कारनामा किया था वो हैं शाहरुख खान और प्रभास.

Jawan

पहले बात शाहरुख खान की. साल 2023 शाहरुख खान के लिए काफी लकी साबित हुआ था. वो टोटल तीन फिल्में लेकर आए थे. ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’. तीनों में से ‘पठान’ और ‘जवान’ ने 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करते हुए ब्लॉकबस्टर का टैग अपने नाम किया था. इसी के साथ वो हजार करोड़ क्लब की दो फिल्में देने वाले वो पहले एक्टर बन गए थे.

ये भी पढ़ें-

धुरंधर नहीं, इन 2 फिल्मों की वजह से अटकी थलपति विजय की जन नायकन, थिएटर्स में कब होगी रिलीज?

24 घंटे के अंदर 2-2 बड़ी फिल्में, जियो स्टूडियोज ला रहा है डबल धमाका

Baahubali 2

प्रभास की दोनों फिल्में

अब बात प्रभास की. 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करके इस फिल्म ने इतिहास रच दिया था. साल 2024 में प्रभास ‘कल्कि 2898 एडी’ के नाम से फिल्म लेकर आते हैं. इस फिल्म को भी जबरदस्त सफलता हासिल हुई थी और इसने 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. इसी के साथ प्रभास 1000 करोड़ क्लब की दो फिल्में देने वाले दूसरे एक्टर बन गए थे. और अब रणवीर सिंह ऐसा कारनामा करने वाले तीसरे एक्टर बन चुके हैं.