Ranveer Singh Nickname: ‘धुरंधर’ के हमजा को तो दुनिया जान गई, अब रणवीर सिंह का निकनेम जानिए

Ranveer Singh Nickname: ‘धुरंधर’ के हमजा को तो दुनिया जान गई, अब रणवीर सिंह का निकनेम जानिए

Ranveer Singh Nickname: रणवीर सिंह इन दिनों हर तरफ 'धुरंधर 2' की वजह से छाए हुए हैं. उनकी इस फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली है. उनक नाम हर तरफ सुर्खियों में है. इस बीच चलिए रणवीर सिंह का निकनेम जानते हैं.

Ranveer Singh Nickname: पहले आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' और अब 'धुरंधर 2' की वजह से हर किसी की जुबान पर रणवीर सिंह का नाम है. इस फिल्म में वो इंडियन स्पाई एजेंट जसकीरत सिंह रांगी के किरदार में दिखे हैं, जो पाकिस्तान में हमजा बनकर रहता है.

'धुरंधर 2' की इस सफलता के बीच आज बात रणवीर सिंह के निकनेम की. हमजा और जसकीरत के नाम से तो वो हर तरफ छाए हुए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि परिवार वाले और करीबी दोस्त रणवीर को किस नाम से बुलाते हैं, उनका निकनेम क्या है?

रणवीर सिंह का निकनेम रैम्बो है. ऐसा बताया जाता है कि दुनिया के लिए भले ही वो रणवीर सिंह हैं, लेकिन दोस्तों और घरवालों के लिए रैम्बो हैं. बहरहाल, वो पिछले 16 सालों से बॉलीवुड का हिस्सा हैं. उन्होंने साल 2010 में 'बैंड बाजा बारात' फिल्म के जरिए डेब्यू किया था.

डेब्यू करने के बाद रणवीर सिंह ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक बॉलीवुड के साथ-साथ ऑडियंस के बीच भी छाते चले गए. अब आलम ये है कि 'धुरंधर 2' ने उनके स्टारडम को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया है. इस फिल्म के पहले पार्ट ने 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी.