Karishma Tanna Baby: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, शादी के चार साल बाद बनीं मां
Karishma Tanna New Born Baby: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा पैरेंट्स बन चुके हैं. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है.
Karishma Tanna New Born Baby: गुरु पूर्णिमा के दिन टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है. दरअसल, दोनों पैरेंट्स बन चुके हैं. 29 जुलाई को करिश्मा ने एक बेटे को जन्म दिया है. कपल ने खुद ये जानकारी फैंस के साथ शेयर की है.उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसके जरिए इस बारे में बताया गया है. कपल ने पोस्ट में गुरु पूर्णिमा का भी जिक्र किया है.
करिश्मा और वरुण ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसपर लिखा है, “लड़का हुआ है. ये हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है.” इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “गुरु पूर्णिमा के पवित्र दिन जन्म हुआ. हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद हमारे साथ है. हमारी दुनिया में तुम्हारा स्वागत है नन्हे मेहमान.” कपल ने पोस्ट में बेटे के जन्म की तारीख भी मेंशन की, जो कि 29 जुलाई 2026 है.
View this post on Instagram
शादी के चार साल बाद बने पैरेंट्स
अब करिश्मा और वरुण दोनों ही सोशल मीडिया की सुर्खियों में छा गए हैं. फैंस से लेकर स्टार्स तक सभी उनके पोस्ट पर कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं. ये दोनों का पहला बेबी है. शादी के चार सालों के बाद दोनों माता-पिता बने हैं. करिश्मा अक्सर ही सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती थीं. वरुण भी उनके साथ दिखते थे. अब दोनों की जिंदगी में नन्हे मेहमान ने दस्तक दे दी है.
ये भी पढ़ें-
कहां हैं कसौटी जिंदगी की के अनुराग? कभी थे टीवी के सबसे बड़े स्टार, अब जी रहे ऐसी जिंदगी




