KBC 18: पत्नी, बच्चे नहीं… अक्षय कुमार अपने पर्स में किसकी तस्वीर रखते हैं? ‘केबीसी’ में देख डर गए अमिताभ बच्चन

KBC 18: पत्नी, बच्चे नहीं… अक्षय कुमार अपने पर्स में किसकी तस्वीर रखते हैं? ‘केबीसी’ में देख डर गए अमिताभ बच्चन

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 18 जारी है. जिसका प्रीमियर 10 अगस्त 2026 को हुआ था. हाल ही में शो में पहुंचे अक्षय कुमार ने अपना पर्स अमिताभ बच्चन को दिखाया. तो बिग बी क्यों डर गए?

Kaun Banega Crorepati 18: भारत के सबसे पॉपुलर रियलिटी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का नया सीजन जारी है. जिसे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं. शो के फॉर्मेट को और भी दिलचस्प बनाने के लिए इस बार नए बदलाव किए गए हैं. जहां लाइफलाइन्स के साथ-साथ गेमप्ले में नए एलिमेंट जोड़े गए हैं. इसी बीच अमिताभ बच्चन के शो में अपनी फिल्म ‘हैवान’ का प्रमोशन करने सैफ अली खान और अक्षय कुमार भी पहुंचे हुए हैं. थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को रिलीज होने जा रही है. इसी बीच अमिताभ बच्चन ने शो में अक्षय कुमार से पर्स में किसकी फोटो रखते हो? यह सवाल किया. तो तस्वीर देखने से पहले वो डर गए, पर क्यों?

हाल ही में सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा- ये प्रैंक देखकर हंसी रुकेगी नहीं. अक्षय कुमार को खिलाड़ी कहा जाता है और वो ऐसे प्रैंक करते रहते हैं. अब अक्षय कुमार ने ‘केबीसी 18’ में भी कुछ ऐसा ही किया है. अक्षय कुमार को देखने के बाद सैफ अली खान भी हैरान रह गए थे.

अमिताभ बच्चन क्यों डर गए?

केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन के सामने अक्षय कुमार और सैफ अली खान बैठे हु्ए थे. इस दौरान बिग बी ने अक्षय से कहा- आप चार्ली चैपलिन के बहुत बड़े फैन हैं. अपने पर्स में आप उनकी तस्वीर रखते हैं. तो अक्षय ने कहा कि जी मैं बहुत बड़ा फैन हूं. तो बिग बी ने कहा कि पर्स है आपके पास? हमें दिखाइए. इस दौरान अक्षय ने कहा- सर आपकी भी तस्वीर है. तो हैरान होकर बिग बी ने पूछा- मेरी तस्वीर. अक्षय तुरंत चेयर से उठकर अपना पर्स निकालकर अमिताभ बच्चन की तरफ बढ़ गए, तो जैसे ही वो अमिताभ बच्चन के करीब पहुंचे और पर्स खोला, तो उसमें आग लग लग गई. यह देखकर जहां हर कोई हैरान था, तो अक्षय हंस रहे थे.

जिसे लेकर अक्षय कुमार ने कहा कि यह कभी कभी हो जाता है सर. साथ ही अमिताभ बच्चन की यंग एज की फोटो दिखाई. जिसके बाद बिग बी ने एक्टर को थैंक्यू कहा. साथ ही बोले- फिर आग के साथ खेल रहे हैं आप. तो अक्षय ने कहा- मजाक कर रहा हूं सर. तो बिग बी ने कहा- आग के साथ मजाक नहीं किया कीजिए.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More