Miss World 2026 Finale के लिए हो जाइए तैयार, कौन हैं भारत की निकिता पौडवाल जिनपर टिकी हैं सभी की नजरें?

Miss World 2026 Finale के लिए हो जाइए तैयार, कौन हैं भारत की निकिता पौडवाल जिनपर टिकी हैं सभी की नजरें?

5 सितंबर को मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले है. हर साल की तरह इस साल भी कई ऐसी मॉडल्स हैं जिन्होंने मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी दर्ज की है. भारत की ओर से निकिता पौडवाल ने हिस्सा लिया है.

Miss World 2026 Finale Details: दुनियाभर की मॉडल्स के लिए आज का दिन बेहद खास होने जा रहा है. 5 सितंबर 2026 को मिस वर्ल्ड के फिनाले की प्रतियोगिता होने जा रही है. इस प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक मॉडल्स शामिल होंगी और अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगी. इस लिस्ट में भारत की ओर से सभी की उम्मीदें निकिता पौडवाल पर टिकी हुई हैं. आइए जानते हैं कि मिस वर्ल्ड के फिनाले को लेकर क्या डिटेल्स हैं और आखिर कौन हैं निकिता पौडवाल जिन्हें लोग उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं.

मिस वर्ल्ड 2026 फिनाले की बात करें तो कार्यक्रम का आयोजन वियतनाम के न्हा ट्रांग में हो रहा है. इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 5:30 पर होगी. वहीं इसकी भारत में लाइव स्ट्रीमिंग जियो प्लस हॉटस्टार पर की जाएगी. मिस वर्ल्ड 2025 की विजेता रहीं थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी इस साल नए विजेता के सिर पर ताज सजाएंगी. मिस वर्ल्ड 2026 की प्रतियोगता में भारत की ओर से इस बार निकिता पौडवाल देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.

कौन हैं निकिता पौडवाल?

निकिता पौडवाल की बात करें तो वे महाकाल की नगरी उज्जैन से ताल्लुक रखती हैं. निकिता को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था और उन्होंने इसकी तालीम भी ली थी. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 18 साल की उम्र में ही टीवी एंकर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत कर ली थी. निकिता ने साल 2024 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था और वे उज्जैन की नगरी से ये अवार्ड जीतने वाली एकलौती मॉडल हैं. इस साल फैंस उनसे उम्मीदें लगाए बैठे हैं.

ये भी पढ़ें- Farrhana Bhatt: क्या MTV रोडीज 21 में गैंग लीडर बनेंगी फरहाना भट्ट? खुद बताई पूरी सच्चाई

ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि निकिता का फाइनल तक का सफर क्या उनके लिए अंतिम पड़ाव में कितना फलदायक होता है. निकिता की बात करें तो वे फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं. वे संजय लीला भंसाली जैसे बड़े फिल्म निर्देशकों संग काम करने को इच्छुक हैं.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More