इजराइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता… नेतन्याहू ने की PM मोदी से बात, कैप्टन मच्छार भी होंगे शामिल?

इजराइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता… नेतन्याहू ने की PM मोदी से बात, कैप्टन मच्छार भी होंगे शामिल?

नेतन्याहू ने X पोस्ट में बताया कि उन्होंने अपने मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की. उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भारतीय पायलट के साथ मिलकर मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया.

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत की. इस दौरान, उन्होंने पीएम मोदी को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक औपचारिक मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया. एक्स पर किए पोस्ट में बातचीत की जानकारी साझा करते हुए, नेतन्याहू ने दोनों देशों के बीच की दोस्ती पर भी जोर दिया.

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अनुसार, इस कार्यक्रम में मोदी के साथ एक बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार भी शामिल होंगे. नेतन्याहू ने X पोस्ट में बताया कि उन्होंने अपने मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भारतीय पायलट के साथ मिलकर मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने आगे बताया कि मोदी ने इस निमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया.