Bigg Boss 20 Nominations: पहले ही हफ्ते 5 फीमेल कंटेस्टेंट्स पर लटकी तलवार! लव गिल से लेकर आम्रपाली-कनिका तक कौन होगा बेघर?
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के पहले ही हफ्ते घर में बगावत की चिंगारी भड़क गई है. पहले नॉमिनेशन टास्क के बाद लव गिल, कनिका मान, अर्शिफा खान, आम्रपाली दुबे और उदिति सिंह पर एविक्शन का खतरा मंडरा रहा है.
Bigg Boss 20 Nominations: ‘बिग बॉस 20’ का बिगुल बजे अभी महज दो दिन ही बीते हैं और घर के भीतर की तथाकथित ‘दोस्ती’ और ‘मुस्कुराहटों’ का मुखौटा पहले ही झटके में उतर गया है. जिस घड़ी का दर्शकों को सबसे ज्यादा इंतजार रहता है, यानी नॉमिनेशन की वो पल अब आ गया है. नॉमिनेशन टास्क के ऐलान से घर में ऐसा भूकंप ला दिया है कि कई कंटेस्टेंट्स के चेहरे का रंग उड़ चुका है. पहले ही हफ्ते घर के सदस्यों ने मिलकर 5 मजबूत और ग्लैमरस चेहरों को बेघर होने के कटघरे में ला खड़ा किया है. हालांकि इस नॉमिनेशन में एक ट्विस्ट भी है.
इस बार नॉमिनेशन की गाज सीधे तौर पर घर की महिला ब्रिगेड पर गिरी है. पहले हफ्ते के टास्क के बाद लव गिल, कनिका मान, अर्शिफा खान, आम्रपाली दुबे और उदिति सिंह सीधे-सीधे एविक्शन के रडार पर आ गई हैं.इन पांचों में से किसी एक का सफर पहले ही वीकेंड के वार पर खत्म होना तय माना जा रहा है. हालांकि शो में आए हुए लेटेस्ट ट्विस्ट के मुताबिक इस बार कंटेस्टेंट के पास दो लाइफलाइन हैं, मतलब एक बात बाहर होने के बाद भी दूसरे मौके के साथ वो गेम में बरकरार रहेंगे.
ये भी पढ़ें: मनी फॉलोजसे वायरल हुए रवि किशन, अब इसी मीम पर आ रहा है गाना
लव गिल बनीं सबसे बड़ा टारगेट
नॉमिनेशन की इस पहली प्रक्रिया में सबसे ज्यादा मार पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल लव गिल पर पड़ी. लव गिल को घर के 4 सदस्यों (कनिका, उदिति, अमन और रैपर यंग डी.एस.ए) ने सीधे टारगेट करते हुए नॉमिनेट किया. घर के भीतर उनका पहले दिन से स्टैंड लेना बाकी सदस्यों को रास नहीं आया. वहीं दूसरी तरफ, बाकी चार कंटेस्टेंट्स यानी अर्शिफा खान, आम्रपाली दुबे, कनिका मान और उदिति सिंह को 3-3 वोट मिले.
मैरी कॉम और माही विज ने पलटा गेम
इस टास्क में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली भूमिका निभाई खेल जगत की लीजेंड मैरी कॉम और टीवी की सीनियर एक्ट्रेस माही विज ने. मैरी कॉम ने बिना किसी झिझक के रोडीज विनर कुशाल तंवर (गुल्लू) और सोशल मीडिया स्टार अर्शिफा खान का नाम ले लिया। वहीं, पहले दिन से ही अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरीं माही विज ने अर्शिफा खान और उदिति सिंह को घर से बेघर करने के लिए वोट किया.
अगर वोटों के गणित को बारीकी से समझें तो:
अर्शिफा खान को मैरी कॉम, स्काउट, और यंग डी.एस.ए ने निशाना बनाया.
कनिका मान को आसिफ खान, रोहेद खान और आम्रपाली दुबे से वोट मिले.
आम्रपाली दुबे के खिलाफ अर्शिफा, अमन गांधी और गुल्लू ने मोर्चा खोला.
उदिति सिंह को आसिफ, स्काउट और रीति तिवारी ने नॉमिनेट किया.
फैंस की अग्निपरीक्षा: किसका बचेगा वजूद?
पहले ही हफ्ते के इस नॉमिनेशन ने यह साफ कर दिया है कि बिग बॉस के घर में कोई किसी का सगा नहीं है. अब मुकाबला टीवी स्टारडम बनाम डिजिटल फैन बेस का हो चुका है. कनिका मान के पास जहां टीवी की लॉयल फैमिली ऑडियंस है, वहीं अर्शिफा खान के पास इंस्टाग्राम के करोड़ों फॉलोअर्स की ताकत है. उधर भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे का यूपी-बिहार और झारखंड का वोट बैंक कितना असर दिखाता है, यह देखना दिलचस्प होगा.




