Bigg Boss 20: BTS के V से शादी करना चाहती हैं अरिशफा खान, काजी तौकीर ने भेज दिया रिश्ता!

Bigg Boss 20: BTS के V से शादी करना चाहती हैं अरिशफा खान, काजी तौकीर ने भेज दिया रिश्ता!

बिग बॉस का गेम दिन पर दिन मजेदार होता जा रहा है. घर में कई दोस्त बन गए हैं, जिसमें काजी और अरिशफा की बॉन्डिंग दर्शकों को पसंद आ रही हैं. इस बीच काजी ने एक्ट्रेस के लिए शादी का रिश्ता मांगा है.

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस अपने ड्रामे, ट्विस्ट और कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली तीखी बहस के लिए जाना जाता है. हालांकि, शो में कई बार ऐसी दोस्तियां और रिश्ते भी देखने को मिलते हैं, जिन्हें दर्शक काफी पसंद करते हैं. ऐसा ही कुछ इस बार बिग बॉस 20 में भी देखने को मिल रहा है. घर में अरिशफा खान और काजी तौकीर की बॉन्डिंग दर्शकों का ध्यान खींच रही है. अरिशफा प्यार से काजी को डैड कहती हैं और दोनों अक्सर घर में मस्ती-मजाक करते नजर आते हैं.

काजी वैसे तो घर में सभी के साथ दोस्ती बनाए हुए हैं. लेकिन अरिशफा के साथ उनका बॉन्ड दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है. वो एक्ट्रेस को अपने बच्चे की तरह मानते हैं. इस बीच काजी ने बाप वाला फर्ज भी निभा दिया है. दरअसल, काजी ने अरिशफा के लिए शादी का रिश्ता मांगा है वो. सिंगर एक्ट्रेस की शादी BTS के V से कराना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: 5 बार जीता स्टेट फिल्म अवॉर्ड, की 300 से ज्यादा फिल्में, कौन हैं दादासाहेब अवॉर्ड जीतने वाले अनंत नाग?

अरिशफा के लिए BTS के V को भेजा रिश्ता

हाल के एक एपिसोड में काजी तौकीर अरिशफा के पापा बनकर उनका रिश्ता BTS के V यानी किम तेह्युंग के लिए भेजते नजर आए हैं. अरिशफा ने काजी से कहा कि वो उनकी तरफ से V को शादी का प्रपोजल भेजें. इसके बाद काजी कैमरे की तरफ देखते हुए मजाकिया अंदाज में बोले, कोरियन V, किम तेह्युंग, सुनो, ये तुमसे शादी करना चाहती है. मैं इसका पिता हूं, ये मेरी बेटी है. मैं इसे तुम्हारे लिए लेकर आऊंगा. इसके बाद अरिशफा भी मजाक में शामिल हो गईं और बोलीं, V, प्लीज मुझसे शादी कर लो. काजी ने भी मजाक को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वो V से उनका फेमस I am a rockstar baby वाला डांस स्टेप भी करवाएंगे.

अरिशफा ने की BTS के V की तारीफ

अरिशफा ने BTS के V की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छा डांस करते हैं और दुनिया के सुपरस्टार हैं. उन्होंने BTS को दुनिया का नंबर 1 K-Pop ग्रुप भी बताया. अरिशफा ने काजी से पूछा कि क्या वह BTS के बारे में जानते हैं. इस पर काजी ने कहा कि उन्होंने ग्रुप के बारे में सुना तो है, लेकिन उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है. हालांकि, इस पूरे मजाक के बीच एक बात ने देसी ARMY का ध्यान खींच लिया। अरिशफा ने BTS के V का नाम किम तेहून बोल दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार रिएक्शन आने लगे.

एक यूजर ने लिखा, काजी अपनी बेटी अरिशफा के लिए किम तेह्युंग (V) को रिश्ता भेज रहे हैं. भाई सच में पूरे देसी डैड मोड में चले गए. वहीं एक दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, उसे उनका नाम तक कैसे नहीं पता? एक अन्य कमेंट में लिखा गया कि काजी अपनी बेटी अरिशफा के लिए BTS के V को रिश्ता भेज रहे हैं और क्योंकि काजी की अरिजीत सिंह से दोस्ती है, इसलिए शायद वह दोनों की मुलाकात भी करवा सकते हैं. एक यूजर ने अरिशफा के नाम गलत बोलने पर लिखा, किम तेहून कौन है? उसे उनका नाम बोलना तक नहीं आता.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More