Guess Who: घर से भाग गया था ये एक्टर, सिम बेचकर करता था गुजारा, अब एक्टिंग का फैन है हर कोई
Guess Who: एक्टिंग के लिए अपना घर छोड़कर भागने वाला और सिम कार्ड बेचकर गुजारा करने वाला ये एक्टर अब करोड़ों की संपत्ति का मालिक है. वहीं एक फिल्म के लिए वो लाखों रुपये चार्ज करते हैं.
Guess Who: आपने कई बॉलीवुड स्टार्स की सफलता और लोकप्रियता मिलने से पहले की संघर्ष भरी कहानी सुनी होगी. आज हम भी आपके लिए एक मशहूर एक्टर की स्ट्रगल स्टोरी लेकर आए हैं. ये एक्टर अब एक फिल्म के लिए लाखों रुपये फीस लेता है और उसने अपनी अदाकारी से हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है. लेकिन कभी वो सिम कार्ड बेचकर गुजारा करता था. वहीं एक्टिंग के शौक के चलते उसे घर छोड़कर भागना तक पड़ा था.
विजय वर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता चाहते थे कि वो बिजनेस में उनकी मदद करें, लेकिन विजय का मन तो अभिनय में लगता था. ऐसे में दोनों के बीच तनाव पैदा हो गया था और मजबूरी में एक्टर को घर छोड़ना पड़ा था.
घर से भागकर अभिनेता ने FTII में पढ़ाई की. उन्होंने 2019 में एक इंटरव्यू में बताया था, ''मैंने एफटीआईआई में अप्लाई किया था और जैसे ही मेरा वहां सेलेक्शन हो गया, मैं पुणे से भाग गया जबकि मेरे पापा किसी टूर पर गए थे.''
वहीं एक अन्य इंटरव्यू में विजय ने ये खुलासा भी किया था कि फिल्मी दुनिया में आने से पहले उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए थे. गुजारा करने के लिए एक्टर ने सिम कार्ड बेचने का भी काम किया खा. वो लोगों के पास जाकर सिम बेचते थे.
विजय वर्मा एक फिल्म के लिए 80 से 85 लाख रुपये तक फीस लेते हैं. वहीं उनकी नेटवर्थ की बात करें तो अभिनेता अब 20 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं.



