Deepti Sharma: दीप्ति शर्मा का ऐतिहासिक कारनामा, ऐसा करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 4 विकेट चटकाए और एक खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ कमाल का खेल दिखाया. इस मैच में उन्होंने अपनी जादुई गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में भारत के लिए करो या मरो जैसे मैच में उन्होंने गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई. इस दौरान उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जो इससे पहले कोई भी भारतीय महिला खिलाड़ी नहीं सकी थी.
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास
दीप्ति शर्मा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के 20वें मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने गेंदबाजी में अहम सफलता हासिल की. उन्होंने इस मुकाबले में 10 ओवर गेंदबाजी की और 51 रन देकर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. बता दें, इस मैच में इंग्लिश ओपनर्स टैमी ब्यूमॉन्ट और एमी जोन्स ने पहले विकेट के लिए 73 रनों की मजबूत साझेदारी निभाई, जो भारत के लिए चिंता का विषय बनी. लेकिन दीप्ति ने तुरंत कमान संभाली और टैमी ब्यूमॉन्ट को आउट किया.
Milestone unlocked



