India Women vs England Women Live Score, World Cup: इंग्लैंड को लगा सबसे बड़ा झटका, हेदर नाइट शतक बनाने के बाद पवेलियन लौटीं
Ind W vs ENG W Live Updates, World Cup 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच एक अहम मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
LIVE Cricket Score & Updates
-
Ind W vs ENG W Live Score: हेदर नाइट ने ठोका शतक
इंग्लैंड की उप कप्तान हेदर नाइट ने भारत के खिलाफ शानदार शतक ठोक दिया. उन्होंने 85 गेंदों में 14 चौके और 1 छक्का की मदद से अपना शतक पूरा किया.
-
Ind W vs Eng W: कप्तान नैट सिवर ब्रंट पवेलियन लौटीं
इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा है. कप्तान नैट सिवर ब्रंट 38 रन बनाकर श्रीचरणी की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गईं.
-
Ind W vs ENG W Live Score: इंग्लैंड के 200 रन पूरे
टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन पूरे कर लिए हैं. कप्तान नैट सिवर ब्रंट और हेदर नाइट तेजी से रन बना रही हैं.
-
Ind W vs ENG W Live Score: हेदर नाइट ने ठोकी फिफ्टी
इंग्लैंड की उप कप्तान हेदर नाइट ने भारत के खिलाफ 55 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी. इस दौरान वो कप्तान कप्तान नैट सिवर ब्रंट के साथ इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ा रही हैं.
-
Ind W vs ENG W: इंग्लैंड की पारी संभली
100 रन के अंदर दो विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड की पारी संभल गई है. कप्तान नैट सिवर ब्रंट और हेदर नाइट टीम के स्कोर को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रही हैं.
-
Ind vs Eng: एमी जोंस पवेलियन लौटीं
दीप्ति शर्मा ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई है. इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज एमी जोंस 56 रन बनाकर दीप्ति शर्मा की गेंद पर आउट हो गईं.
-
Ind W vs ENG W: एमी जोंस ने ठोकी फिफ्टी
इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज एमी जोंस ने 62 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी. वर्ल्ड कप में उनका पहला अर्धशतक है.
-
Ind W vs ENG W Live Score: इंग्लैंड को लगा पहला झटका
दीप्ति शर्मा ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई है. इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी बोमॉन्ट 22 रन बनाकर दीप्ति शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गईं.
-
Ind vs Eng: इंग्लैंड के 50 रन पूरे
भारतीय महिला टीम के खिलाफ इंग्लैंड ने शानदार शुरुआत की है. इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए 50 रन बना लिए हैं.
-
Ind W vs ENG W Live Score: विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज
अहम मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम के गेंदबाज विकेट लेने को तरस गए हैं. इंग्लैंड की सलामी जोड़ी 6 ओवर में बिना विकेट खोए 31 रन बना लिए हैं.
-
Ind W vs ENG W: इंग्लैंड की सधी शुरुआत
महिला वनडे वर्ल्ड कप के एक अहम मुकाबले में भारत के खिलाफ इंग्लैंड की महिला टीम ने सधी शुरुआत की है. सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट और एमी जोंस क्रीज पर मौजूद हैं.
-
Ind vs Eng: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू
टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट और एमी जोंस क्रीज पर मौजूद हैं.
-
Ind W vs ENG W: भारत की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11
प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी
-
Ind W vs ENG W: इंग्लैंड ने जीता टॉस
भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी.
-
Ind W vs ENG W: थोड़ी देर में टॉस
भारत और इंग्लैंड के मुकाबले का टॉस अब से थोड़ी देर में होगा. ये मुकालबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर खेला जा रहा है. भारत का महिला वर्ल्ड कप 2025 में ये 5वां मैच है.
-
Ind W vs ENG W: इंग्लैंड के ‘बाएं हाथ’ का डर क्यों?
टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ उसके बाएं हाथ से बचकर रहने की जरूरत है. यहां बाएं हाथ से मतलब उसके बाएं हाथ के गेंदबाजों से हैं. भारतीय टीम लेफ्ट हैंडर के खिलाफ महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा 15 विकेट गंवाने वाली टीम है.
-
Ind W vs ENG W Live Score: क्रांति गौड़ के होमग्राउंड पर मैच
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला इंग्लैंड के होल्कर स्टेडियम पर खेलना है. ये तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ का होम ग्राउंड है. ऐसे में वो धमाल मचाने को बेताब हैं. क्रांति ने मैच से पहले कहा कि एक तो वर्ल्ड कप का मैच, दूसरी तरफ उनके होम ग्राउंड पर है, तो वो इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं.
-
Ind W vs ENG W Live Score: 1000 रन पर स्मृति-हरमन की नजर
भारत की स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर की नजर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 1000 रन पूरे करने पर है. अभी तक मिताली राज ही इंग्लैंड के खिलाफ 1000 वनडे रन बना सकी हैं. स्मृति को 1000 रन के लिए 58 रन की जरूरत हैं. जबकि हरमनप्रीत को 45 रन की दरकार है.
-
IND W vs ENG W: भारत-इंग्लैंड ओवरऑल रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 79 वनडे मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें से 36 भारत ने जीते हैं और 41 इंग्लैंड ने. भारतीय फैंस के लिहाज से अच्छी बात ये है कि टीम इंडिया ने साल 2020 के बाद खेले 10 में से 6 मुकाबले इंग्लैंड के खिलाफ जीते हैं.
-
IND W vs ENG W: महिला वर्ल्ड कप में 13वीं बार आमना-सामना
भारत और इंग्लैंड महिला वर्ल्ड कप में 13वीं बार भिड़ेंगे. इससे पहले हुई 12 भिड़ंत में 4 बार भारत जीता है. जबकि 8 बार इंग्लैंड ने बाजी मारी है.
India Women vs England Women Live Score, Cricket World Cup 2025 Updates in Hindi: महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत के सामने अगली चुनौती अब इंग्लैंड की है. ये मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नजरिए से बेहद अहम है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए हारना मना है. उसके लिए हार का मतलब होगा, अपने सेमीफाइनल में जाने के रास्ते में कांटे बिछा लेना. भारत और इंग्लैंड के बीच महिला वर्ल्ड कप का मुकाबला इंदौर में खेला जानाा है.
भारतीय महिला टीम का ये वर्ल्ड कप में 5वां मैच होगा. इससे पहले खेले 4 मुकाबलों में उसने 2 जीते और 2 हारे हैं. भारतीय टीम अगर इंग्लैंड को हराने में कामयाब रहती है, तो इससे उसके सेमीफाइनल में जाने के चांसेज बढ़ते दिखेंगे.
Published On - Oct 19,2025 12:21 PM IST



