एशिया कप के लिए खास तैयारी, क्रिकेट बैट छोड़ इस ‘औजार’ से की जा रही प्रैक्टिस

एशिया कप के लिए खास तैयारी, क्रिकेट बैट छोड़ इस ‘औजार’ से की जा रही प्रैक्टिस

एशिया कप 2025 के लिए बांग्लादेश की टीम ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. इस टूर्नामेंट से पहले पावर-हिटिंग कोच जूलियन वुड भी बांग्लादेश की टीम के साथ जुड़ गए हैं, जो खिलाड़ियों को खास इक्विपमेंट के साथ प्रैक्टिस करवा रहे हैं.

एशिया कप 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. ये टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा, जिसके लिए टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं. कुल 8 टीमें इसमें हिस्सा लेंगी जिसमें से एक बांग्लादेश भी है. एशिया कप इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसको ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश ने कुछ समय पहले पावर-हिटिंग कोच जूलियन वुड की टीम में एंट्री करवाई थी. वह टीम के साथ जुड़ चुके हैं और खिलाड़ियों को खास इक्विपमेंट के साथ प्रैक्टिस करवा रहे हैं.

बांग्लादेश टीम की अनोखी प्रैक्टिस

दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने हाल ही में अपने क्रिकेटरों की पावर-हिटिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए इंग्लैंड के पावर-हिटिंग कोच जूलियन वुड को नियुक्त किया था. वह अब बांग्लादेश में क्रिकेटरों को नए और आधुनिक इक्विपमेंट्स के साथ ट्रेनिंग दे रहे हैं. यह कदम एशिया कप 2025 की तैयारियों के लिए काफी अहम है. इस ट्रेनिंग का एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें जूलियन वुड बांग्लादेशी खिलाड़ी लिटन दास को एक भारी रॉड के साथ प्रैक्टिस करवाते नजर आ रहे हैं.