एशिया कप से बाहर श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिल सकती है कप्तानी, टीम में होंगे ये खिलाड़ी!
ऑस्ट्रेलिया-ए की टीम इस महीने भारत दौरे पर आ रही है. इस दौरान वो इंडिया-ए के खिलाफ दो अनऑफिशियल टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक वनडे सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को इंडिया-ए का कप्तान बनाया जा सकता है.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर को एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समय दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन की ओर से खेल रहे श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी कर सकते हैं. एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पाने के कारण श्रेयस अय्यर दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वेस्ट जोन की ओर से खेल रहे हैं. हालांकि इस दौरान वो पहली पारी में बड़ी पारी नहीं खेल पाए. अब खबर आ रही है कि उनको ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 3 अक्टूबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. इस दौरान कुछ बड़े खिलाड़ी भी इस टीम में शामिल हो सकते हैं.
खबर अपडेट की जा रही है….



