कार्लोस अल्कारेज और यानिक सिनर में कौन है ज्यादा अमीर? US Open 2025 में दोनों के बीच 44 करोड़ की लड़ाई
US Open 2025 के सिंगल्स के खिताबी मुकाबले में स्पेन के कार्लोस अल्कारेज का सामना इटली के यानिक सिनर से होगा. इन दोनों के बीच फाइनल मुकाबले में 44 करोड़ रुपये के लिए लड़ाई होगी.
दुनिया के नंबर-एक टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर का सामना एक बार फिर वर्ल्ड के नंबर-दो खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज से होने जा रहा है. ये दोनों खिलाड़ी 7 सितंबर को US Open 2025 के सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे. इन दोनों के बीच 44 करोड़ रुपये की लड़ाई होगी. जो इस मुकाबले को जितेगा, उसे प्राइज मनी के रूप में करीब 44 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि उप विजेता को करीब 22 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी. इस दौरान हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन दोनों खिलाड़ियों में से सबसे अमीर कौन है? (Photo-Julian Finney/Getty Images)
दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज दो बार फ्रेंच ओपन (2024, 2025), दो बार विंबलडन (2023, 2024) और एक बार यूएस ओपन (2022) का खिताब अपने नाम किया है. इसी साल जुलाई में विंबलडन के फाइनल में अल्कारेज को यानिक सिनर के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था. (Photo-PTI)
भले ही इटली के टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर दुनिया के नंबर-एक खिलाड़ी है, लेकिन 24 साल का ये खिलाड़ी कमाई के मामले में कार्लोस अल्कारेज से पीछे हैं. यानिक सिनर की कुल नेटवर्थ करीब 35 मिलियन डॉलर (करीब 308 करोड़ रुपये) है. साल 2019 में नेक्स्ट जेनरेशन एटीपी फ़ाइनल्स और एटीपी न्यूकमर ऑफ द ईयर का खिताब जीतने के बाद वो साल 2021 बाद टॉप- 10 में जगह बनाने वाले 21वीं सदी के पहले खिलाड़ी बने. (Photo-PTI)
यूएस ओपन 2024 के विजेता सिनर एक साल में सभी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले चौथे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले रॉड लेवर (1969), रोजर फेडरर (2006, 2007, 2008) और नोवाक जोकोविच (2015, 2021, 2023) ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. अब सिनर यूएस ओपन के फाइनल में कार्लोस को हराकर अपने खिताब का बचाव करना चाहेंगे. (Photo-PTI)



