Elvish Yadav Proposes Jiya Sankar: मुझसे शादी करोगी… घुटनों पर बैठ एल्विश यादव ने जिया को शादी के लिए किया प्रपोज, वायरल हुआ वीडियो
Elvish Yadav Jiya Sankar Viral Video: एल्विश यादव और जिया शंकर का एक रोमांटिक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्लिप में एल्विश घुटनों पर बैठकर जिया को शादी के लिए प्रपोज करते हैं और जिया मुस्कुराते हुए आई लव यू कहती हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
Elvish Yadav Proposes Jiya Sankar: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर कुछ ऐसे पल सामने आ जाते हैं जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें एल्विश यादव और जिया शंकर का रोमांटिक अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में एल्विश यादव घुटनों के बल बैठकर जिया शंकर को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद जिया का जवाब सुनकर फैंस भी हैरान रह गए.
एल्विश यादव और जिया शंकर कुछ वक्त पहले तक रिश्ते में होने को लेकर चर्चा में थे, लेकिन बाद में क्लियर हुआ कि ये सभी अफवाह एक शो के लिए थी. लेकिन, अब एक बार फिर से दोनों को लेकर चर्चा होने लगी है, जिसकी वजह उनका वायरल हो रहा वीडियो है. दरअसल, ये वीडियो डेटिंग रियलिटी शो एंगेज्ड सीजन 2 के दूसरे सीजन का है, जिसे एल्विश यादव और जिया शंकर होस्ट कर रहे हैं. हाल ही में सामने आए एक क्लिप में एल्विश ने जिया को शादी के लिए प्रपोज किया है.
शादी के लिए किया प्रपोज
वीडियो में एल्विश लाल गुलाब लेकर जिया के सामने घुटनों पर बैठ जाते हैं और उनसे पूछते हैं, ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी’? ये पल देखते ही शो में मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं. सबसे दिलचस्प बात तब होती है जब जिया शंकर मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं, ‘आई लव यू और मैं तुमसे शादी करूंगी’. उनका यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं, जबकि सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो ने तेजी से लोगों का ध्यान खींच लिया. कई फैंस इसे बेहद क्यूट मोमेंट बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे शो का मजेदार ट्विस्ट मान रहे हैं.
OMG! Elvish Yadav proposed to Jiya Shankar..



