Family OTT Series: एंटरटेनमेंट के साथ सीख भी… वीकेंड पर फैमिली संग बिताएं खास पल, देखें ये 5 दिल छू लेने वाली वेब सीरीज

Family OTT Series: एंटरटेनमेंट के साथ सीख भी… वीकेंड पर फैमिली संग बिताएं खास पल, देखें ये 5 दिल छू लेने वाली वेब सीरीज

डिजिटल दौर में वेब सीरीज अब सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहीं, बल्कि परिवार और भावनाओं से जुड़ने का जरिया बन चुकी हैं. ये है मेरी फैमिली से लेकर किराना स्टोर जैसी सीरीज रिश्तों की गर्माहट, स्ट्रगल और प्यार को बेहद खूबसूरती से दिखाती हैं. ये कहानियां हंसाती भी हैं, रुलाती भी हैं और साथ ही जिंदगी की छोटी-छोटी सीख भी दे जाती हैं.

हाल ही में रिलीज हुई कुछ नई वेब सीरीज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है, खासकर उन लोगों में जो पारिवारिक उथल-पुथल, रिश्तों की गर्माहट और जीवन के सच्चे रंगों को बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं. ये सीरीज दर्शकों को कुछ सीख देकर भी जाती है.

इसी तरह 'किराना स्टोर' की कहानी भी सिंपल सी स्टोरी के साथ बड़ा मैसेज देती है, जिसे दर्शक अपनी फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं. ये कहानी एक तरफ ट्रेडिशनल वैल्यू को दिखाती है, तो वहीं दूसरी ओर मॉडर्नाइजेशन का भी बैलेंस दिखाती है.

फैमिली के साथ वीकेंड बिताते वक्त कुछ सीख वाली चीज देखना चाहते हैं, तो 'परफेक्ट फैमिली' भी एक बेहतरीन सीरीज है. इसकी कहानी एक नॉर्मल परिवार की कहानी है, लेकिन इस नॉर्मल से परिवार में कितनी परेशानियां हैं और उनसे सही ढंग से निपटना कैसे है, ये दिखाया गया है.

मॉर्डन फैमिली की कहानी जो कॉमेडी तौर पर दिखाया गया है, वो 'वेरी पारिवारिक' में देखा जा सकता है. ये एक वीकली सीरीज है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है. इसकी कहानी एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसमें एक मॉर्डन कपल पेरेंट्स के साथ रहना शुरू करता है.