गौरव खन्ना ने क्यों लिया था खतरों के खिलाड़ी 15 से वॉलंटरी एग्जिट, अब बताई वजह

गौरव खन्ना ने क्यों लिया था खतरों के खिलाड़ी 15 से वॉलंटरी एग्जिट, अब बताई वजह

गौरव खन्ना टीवी के जाने-माने स्टार हैं. इस बार वो खतरों के खिलाड़ी का भी हिस्सा रहे. लेकिन एक्टर ने बीच में ही शो से वॉलंटरी एग्जिट ले लिया. एक्टर ने अब अपने इस फैसले की वजह बताई है.

गौरव खन्ना का खतरों के खिलाड़ी 15 का सफर अचानक खत्म हो गया है. एक्टर इससे पहले शो से एलिमिनेट हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर दोबारा एंट्री की थी. लेकिन अब गौरव ने खुद शो से बाहर होने का फैसला लिया है. उनका ये फैसला ऐसे समय में आया, जब उन्होंने एलिमिनेशन स्टंट जीत लिया था. इसके बावजूद उन्होंने शो के होस्ट रोहित शेट्टी से कहा कि वह कॉम्पिटिशन से बाहर होना चाहते हैं.

गौरव के इस फैसले न सिर्फ रोहित शेट्टी और बाकी कंटेस्टेंट्स ही नहीं बल्कि उनके फैंस को भी तगड़ा झटका लगा, ऐसे में हर कोई जानना चाहता था कि आखिर गौरव ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया? अब एक्टर ने खुलकर इस पर बात की है और इस फैसले के पीछे की वजह भी बता दी है.

ये भी पढ़ें: पिक्चर अभी बाकी है, किंग अकेला काफी हैशाहरुख खान ने सुनाया किंग का डायलॉग

गौरव खन्ना ने क्यों छोड़ा शो?

गौरव ने अपने व्लॉग में बताया कि उनकी कोहनी में लगातार दर्द हो रहा था. इससे पहले भी उन्हें चोट लगी थी और वह इस उम्मीद के साथ शो में वापस आए थे कि उनकी हालत में सुधार हो जाएगा. लेकिन दर्द लगातार परेशान करता रहा. गौरव ने बताया कि वह शो के फिनाले तक पहुंचना चाहते थे और सच में अपना सफर जारी रखना चाहते थे. हालांकि, उन्हें धीरे-धीरे एहसास हुआ कि अगर वह लगातार मुश्किल स्टंट करते रहे तो इससे उनकी चोट और रिकवरी पर असर पड़ सकता है.

उन्होंने कहा, मैं आगे इसलिए जारी नहीं रखना चाहता, क्योंकि अगर किसी स्टंट में इलेक्ट्रोक्यूशन या करंट आता है तो मेरी कोहनी का दर्द बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. इसके बाद अगले एक-दो दिन तक मैं अपने दाएं हाथ की कोहनी और हथेली में पूरी ताकत नहीं लगा पाता.

गौरव ने आगे कहा कि वह प्रतियोगिता में आगे बढ़ सकते थे. लेकिन वह अपनी रिकवरी के दौरान शरीर पर और ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहते थे. उन्होंने कहा, मैं आगे जा सकता था, लेकिन मैं अपनी रिकवरी के दौरान खुद पर और ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहता था.

एक्टर ने ये भी बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी थी, खासकर सफर के दौरान. डॉक्टरों ने उन्हें एक्सट्रा सपोर्ट के लिए ब्रेस पहनने की सलाह दी थी. अपने व्लॉग में गौरव ने अपने दाएं हाथ पर लगी टेप और सपोर्ट भी दिखाया और बताया कि चोट के चलते उन्हें किस तरह की सावधानियां बरतनी पड़ रही थीं.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More