Golden Ratio: गोरा रंग या तीखे नैन? खूबसूरती के सारे पुराने पैमाने फेल, जानें क्या है गोल्डन रेशियो, जिसमें नंबर 8 पर हैं ऐश्वर्या राय
Golden Ratio Top 10 List: गोल्डन रेशियो ने साबित कर दिया कि 'ब्यूटी' यानी 'खूबसूरती' सिर्फ देखने वाले की आंखों में नहीं होती, बल्कि शुद्ध गणित में भी होती है. ये फॉर्मूला किसी की जाति, रंग, या देश को नहीं देखता, ये सिर्फ आपके चेहरे की बनावट की खूबसूरती को सलाम करता है. ऐश्वर्या राय का नाम भी गोल्डन रेशियो की टॉप 10 एक्ट्रेस में शामिल हो गया है.
Golden Ratio Top 10 List: दुनियादारी में खूबसूरती को नापने के अपने-अपने तरीके हैं. कहीं गोरा रंग चलता है, तो कहीं तीखे नैन-नक्श. कहीं सजी-धजी चाल, तो कहीं जवाब देने का सलीका. वैसे तो खूबसूरती के पैमाने सदियों से बदलते रहे हैं. कभी ‘मिस वर्ल्ड’ या ‘मिस यूनिवर्स’ के ताज ने बताया कि कौन सबसे हसीन है, तो कभी बॉलीवुड के पर्दे ने. लेकिन अब, जमाना आ गया है गणित (मैथमेटिक्स) का. जी हां, आपने सही सुना! अब कोई ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं, बल्कि एक पुराना ‘गणित का फॉर्मूला’ तय कर रहा है कि किसका चेहरा सबसे ज्यादा परफेक्ट है. और इस अनोखे फॉर्मूले के तहत हुए सर्वे में हमारी अपनी ऐश्वर्या राय बच्चन ने दुनिया भर की हसीनाओं को पछाड़ते हुए टॉप-10 में जगह बनाई है.
लंदन के मशहूर प्लास्टिक सर्जन डॉ. जूलियन डी सिल्वा ने इसी पुराने फॉर्मूले को उठाया और उसे मॉडर्न टेक्नोलॉजी से चमका दिया. उन्होंने दुनियाभर की हसीन हस्तियों के चेहरों को कंप्यूटर पर स्कैन किया, मापा और फिर उस जादुई नंबर, 1.618 से मैच करके एक स्कोर दिया. उनकी लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन 8वें नंबर पर हैं.
View this post on Instagram
जानें क्या हैं गोल्डन रेशियो
ये गोल्डन रेशियो, जिसे ‘फाई’ (ϕ) भी कहते हैं, ये महज एक नंबर नहीं है, बल्कि ये कुदरत का सबसे खूबसूरत ‘हिसाब’ है. इसकी कीमत करीब 1.618 होती है. हम इसे गणित का एक जादुई पैमाना या ‘परफेक्ट रेसिपी’ मान सकते हैं. जैसे हर अच्छी डिश का एक सीक्रेट अनुपात होता है, वैसे ही कहते हैं कि दुनिया की सबसे खूबसूरत चीजों ‘फूलों की पंखुड़ियां, शंख का घुमाव, या पुरानी इमारतों के डिजाइन में ये 1.618 का रेशियो जरूर देखने मिलता है. ये नंबर बताता है कि चीजों को किस अनुपात में बांटा जाए ताकि वो आंखों को सबसे ज्यादा सुकून दे और खूबसूरत लगे.
खूबसूरती का ‘परफेक्ट बैलेंस’
अब डॉ. डी सिल्वा ने इसी जादुई गणित को इंसानी चेहरों पर लागू कर दिया. उन्होंने चेहरे के अलग-अलग हिस्सों की दूरियों को मापा, जैसे नाक की लंबाई और होंठों की चौड़ाई का रेशियो. उनका सीधा गणित ये था कि जिसका चेहरा इस 1.618 के रेशियो के जितना करीब आया, उसे उतना ही ज्यादा खूबसूरत माना गया. उनके मुताबिक, ये फॉर्मूला सिर्फ चेहरे की ‘परफेक्ट बैलेंस’ की बात करता है, और हमारा दिमाग इस रेशियो को देखते ही शांत हो जाता है. इसीलिए, दुनिया के किसी भी कोने का इंसान हो, बिना सोचे-समझे ऐसे चेहरे की तरफ आकर्षित हो जाता है.
93.41 प्रतिशत के साथ 8वें स्थान आईं ऐश्वर्या
एक्स मिस वर्ल्ड रही चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती का डंका दुनिया भर में बजता है, उन्हें इस गणित के फॉर्मूले में जबरदस्त स्कोर मिला है. ऐश्वर्या राय को मिला ये स्कोर साबित करता है कि उनका आकर्षण सिर्फ़ भारत या एशिया तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके नैन-नक्श का संतुलन इतना बेहतरीन है कि गणित भी उन्हें टॉप-10 में जगह दे रहा है. ये साबित करता है कि ऐश्वर्या राय की खूबसूरती सिर्फ उनकी ‘नीली आंखों ‘ या ‘गोरे रंग’ में नहीं है, बल्कि चेहरे के हर एक फीचर के सही रेशियो में है, जो उन्हें ग्लोबल लेवल पर आकर्षक बनाता है.
Princess in black



