Govinda Mistakes: ये पांच गलती न करते गोविंदा, तो आज भी होते हीरो नंबर- 1

Govinda Mistakes: ये पांच गलती न करते गोविंदा, तो आज भी होते हीरो नंबर- 1

Govinda MIstakes: बॉलीवुड की चकाचौंध में कुछ चेहरे इतिहास बन जाते हैं, तो कुछ सबक. ऐसे चेहरों में से एक चेहरा गोविंदा का भी है. एक वक्त ऐसा भी था जब गोविंदा बॉलीवुड पर राज करते थे. आज हम आपको बताएंगे कि गोविंदा कैसे हीरो नंबर-1 के अपने टैग को बरकरार नहीं रख पाए.

Govinda Birthday Special: गोविंदा ने 90 के दशक में बॉलीवुड पर खूब राज किया. आज भी फैंस उनके एक्टिंग और डांस के दीवाने हैं. भले ही एक्टर पिछले काफी सालों से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन आज भी उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं. गोविंदा ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. एक वक्त ऐसा था जब गोविंदा के पास फिल्मों की कमी नहीं थी. वो एक साथ 60-70 फिल्मों को साइन लिया करते थे. लेकिन कहते हैं ना कि वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता. फिर शुरू हुआ गोविंदा के करियर का ऐसा दौर जो अभी तक जारी है.

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा आज 21 दिसंबर को अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर हम आपको बताते हैं उनके करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें. साथ ही आपको बताएंगे उन पांच गलतियों के बारे में, जिन्हें अगर गोविंदा न करते तो वो आज भी हीरो नंबर- 1 ही होते.

गोविंदा का अर्श से फर्श तक का सफर

90 के दौर में गोविंदा वो न सिर्फ डांसिंग किंग थे, बल्कि कॉमेडी के बेताज बादशाह भी थे. उनकी फिल्मों के डायलॉग्स और गाने अभी भी लोगों को जुबानी याद हैं. लेकिन आज 2025 में जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो एक ही सवाल मन में आता है कि आखिर गोविंदा अर्श से फर्श पर कैसे आ गए? एक ऐसा सितारा जो ‘ग्रेटेस्ट स्टार’ की लिस्ट में शुमार था, आज फिल्मों से एकदम गायब कैसे हो गया? चलिए आपको रूबरू करवाते हैं गोविंदा के डूबे करियर की कुछ वजहों से.

यह भी पढ़ें – गोविंदा की वो 10 बड़ी फिल्में, जिन्होंने करियर को दिया बड़ा झटका, सुपरस्टार से बन गए फ्लॉपस्टार!

Govinda Flop Career

1.खुद में बदलाव न करना:- गोविंदा ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. एक्टर ने एक्शन, रोमांटिक और कॉमेडी सभी जॉनर की फिल्में की. लेकिन गोविंदा अपने 90 के दशक पुराने ही रोल और स्टाइल पर टिके रहे, जबकि ऑडियंस और इंडस्ट्री वक्त के साथ बदल चुकी थी. वहीं, गोविंदा के साथ के एक्टर्स ने खुद को बदला और आगे निकल गए.

2. अंधविश्वास और गलत संगति:– फिल्ममेकर पहलाज निहलानी ने एक बार खुलासा किया था कि गोविंदा ज्योतिषियों और पंडितों की बातों में आकर अंधविश्वासी (जैसे फ्लाइट छोड़ना, अंगूठियां पहनना सेट पर अजीब नियम बनाना) हो गए थे, जिससे उनकी प्रोफेशनल लाइफ एफेक्ट हुई और लोग उनसे दूर होने लगे. उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के मुताबिक, गोविंदा के आसपास के लोग (राइटर, म्यूजिशियन, वकील) चापलूसी करते थे और उन्हें आगे बढ़ने नहीं देते थे.

3. अनप्रोफेशनल बिहेवियर:- कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा को जितना ज्यादा काम मिलने लगा, उनका बिहेवियर अनप्रोफेशनल होता चला गया था, जिससे उन्होंने कई लोगों (जैसे सलमान खान) से रिश्ते खराब कर लिए. वो कभी-कभी फिल्मों की शूटिंग के दौरान लेट पहुंचते थे और अजीबोगरीब डिमांड करते थे, जिससे प्रोडक्शन में दिक्कत आती थी.

यह भी पढ़ें – जब हीरो नंबर 1 गोविंदा ने निभाया विलेन का रोल, 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई थी फिल्म

4. सोशल मीडिया पर नहीं हुए फेमस:- आज का दौर सोशल मीडिया का है. सोशल मीडिया पर ज्यादा फैंस होने से पता चलता है कि एक्टर की पॉपुलैरिटी कितनी ज्यादा है. गोविंदा के साथ वाले एक्टर्स की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. लेकिन गोविंदा पुराने वक्त की तरह अपनी फॉलोइंग बरकरार नहीं रख पाए.

5. अच्छी फिल्मों को ठुकराना:- गोविंदा ने कुछ ऐसी फिल्में भी रिजेक्ट कर दी थीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. इनमें से एक फिल्म तो ऐसी थी, जिसके सीक्वल ने करीब 700 करोड़ रुपये छापे थे. अच्छी फिल्मों के ऑफर ठुकराने के बाद उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स नहीं मिल पाए.

Govinda Rejected Movies

गोविंदा ने इन फिल्मों को किया रिजेक्ट

अवतार: गोविंदा ने खुद कहा था कि उन्होंने जेम्स कैमरून की हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अवतार’ में लीड रोल निभाने से इनकार कर दिया था, क्योंकि वो नीला रंग नहीं चाहते थे.

गदर: सनी देओल की इस फिल्म में लीड रोल पहले गोविंदा को ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे भी ठुकरा दिया था.

यह भी पढ़ें – इस फिल्म के सेट पर लड़ बैठे थे गोविंदा और संजय दत्त, डेविड धवन ने बताई थी वजह

देवदास: संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में चुन्नीलाल का रोल (जो जैकी श्रॉफ ने किया) गोविंदा को ऑफर हुआ था, जिसे उन्होंने ये कहकर मना कर दिया कि वो किरदार से जुड़ाव महसूस नहीं करते.

ताल: इस फिल्म के ऑफर को उन्होंने मजाक में ये कहकर ठुकरा दिया था कि “ये ताल बिकाऊ नहीं है”.

चांदनी: ऋषि कपूर वाला रोल पहले गोविंदा को ऑफर हुआ था, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था.

बीवी नंबर 1: ये फिल्म उनके लिए लिखी गई थी, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि सुष्मिता सेन के साथ काम न करने की वजह से उन्होंने इसे ठुकरा दिया था, जिसके बाद ये फिल्म सलमान खान के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई.

महाभारत: बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में अभिमन्यु का किरदार भी उन्होंने ठुकरा दिया था. उन्होंने ऑडिशन देने के बाद ये रोल छोड़ दिया था.