Hania Aamir Wedding Date: रमजान में निकाह? हानिया आमिर के जवाबों से बढ़ी आसिम अजहर संग शादी की चर्चा, डेट पूछने पर बोलीं- कल परसों तक…
Hania Aamir Wedding Date: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर दिए गए उनके मजाकिया जवाबों के बाद फैंस मानने लगे हैं कि रमजान 2026 में आसिम अजहर संग उनका निकाह हो सकता है.
पाकिस्तानी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस हानिया आमिर इन दिनों अचानक से सोशल मीडिया और फैंस की दिलचस्पी का केंद्र बन गई हैं. खबरें हैं कि एक्ट्रेस अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड और सिंगर आसिम अजहर के साथ निकाह करने वाली हैं, जो रमजान 2026 में हो सकता है.
एक पोस्ट में जब एक फैन ने एक्ट्रेस से पूछा कि निकाह 'सेहरी के बाद या इफ्तारी के बाद' होगी, तो हानिया ने मजाकिया अंदाज में 'दोपहर जुम्मा' जैसा जवाब दिया. इसके ये मामला और भी मजेदार हो गया और लोगों के बीच इसकी और चर्चा होने लगी.
वहीं एक दूसरे फैन ने निकाह की तारीख पूछी, तो हानिया ने रिप्लाई देते हुए लिखा कल परसों तक किसी पेज पर लग जाएगी. हालांकि, जहां ये लोगों को हिंट लग रहा है, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि हानिया भी अफवाहों का मजा ले रही हैं.
खबरों के अनुसार, हानिया और आसिम एक-दूसरे के साथ काफी समय से रिश्ते में हैं और फैंस ने दोनों की कई पब्लिकली मुलाकातों और कमेंट्स को इस संभावना के रूप में लिया कि निकाह असल में काफी नजदीक है.
हालांकि, हानिया ने निकाह के अफवाहों को सीधा कन्फर्म नहीं किया है, उनके खेल-खेल में जवाबों ने फैंस के दिलों में एक्साइटमेंट की लहर दौड़ा दी है और लोग हर नए पोस्ट या जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.



