Hema Malini On Dharmendra: पति धर्मेंद्र की निधन की खबर फैली तो भड़क उठीं हेमा मालिनी, बोलीं- माफी के लायक नहीं

Hema Malini On Dharmendra:  पति धर्मेंद्र की निधन की खबर फैली तो भड़क उठीं हेमा मालिनी, बोलीं- माफी के लायक नहीं

Hema Malini On Dharmendra: पति धर्मेंद्र की झूठी निधन की खबर सामने आने के बाद अब हेमा मालिनी ने अपना गुस्सा जाहिर किया है. दिग्गज अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते इन खबरों को गलत ठहराया है और कहा है कि ये माफी के लायक नहीं है.

Dharmendra Is Alive: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन की खबर फैलते ही पूरा परिवार नाराज नजर आ रहा है. धर्मेंद्र जिंदा हैं और रिकवर कर रहे हैं…ऐसा सुररस्टार के परिवार का कहना है. पिता के निधन की खबर देखते ही बेटी ईशा देओल ने पोस्ट करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की बताया कि उनके पिता जिंदा हैं और ठीक हो रहे हैं. वहीं अब पत्नी हेमा मालिनी भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रही हैं.

हेमा मालिनी ने अपने ऑफिशियल पोस्ट में लिखा, जो हो रहा है वो अक्षम्य है! ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है. कृपया परिवार और उनकी निजता की ज़रूरत का पूरा सम्मान करें.