India vs Australia Live Score, 2nd ODI: शुभमन गिल के बताने से पहले इरफान पठान ने बताई टीम इंडिया की प्लेइंग 11, एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया से दूसरा वनडे
Ind vs Aus, Live Match Update: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे एडिलेड में है. 3 वनडे की सीरीज में टीम इंडिया 0-1 से पीछे है. ऐसे में उसके लिए ये मुकाबला जीतना बेहद अहम है. भारत अगर एडिलेड में भी हारता है तो सीरीज गंवा देगा.
LIVE Cricket Score & Updates
-
Ind vs Aus Live Score: इरफान पठान ने चुनी एडिलेड वनडे की प्लेइंग 11
शुभमन गिल तो टॉस के वक्त एडिलेड वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर फाइनल मुहर लगाएंगे. लेकिन, उनसे पहले इरफान पठान ने भारत की प्लेइंग 11 चुनी है, जिसके मुताबिक कुलदीप यादव खेल रहे हैं. वहीं हर्षित राणा या सुंदर में कोई एक बाहर होगा.
इरफान पठान की चुनी प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर/हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
-
India vs Australia Live: विराट कोहली को क्यों चाहिए 25 रन?
विराट कोहली के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 25वां रन बेशकीमती होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि उसके बाद वो एडिलेड के मैदान पर 1000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लेंगे.
-
India vs Australia Live Score: 17 साल से अजेय टीम इंडिया
एडिलेड में खेले वनडे में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा 4-2 से भले ही टीम इंडिया पर भारी दिखता है. लेकिन, अच्छी बात ये है कि भारतीय टीम इस मैदान पर 17 साल से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई वनडे नहीं हारी है. उसने 2008 और 2019 में खेले पिछले दोनों वनडे यहां ऑस्ट्रेलिया से जीते हैं.
-
Ind vs Aus Live Score: एडिलेड में भारत-ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 6 वनडे खेले गए हैं, जिसमें से 4 में भारत को हार मिली है. मतलब सिर्फ 2 ही मुकाबले भारतीय टीम जीत सकी है.
India vs Australia Live Score, 2nd ODI Match Commentary and Latest Updates: पर्थ में जो हुआ उसे भुलाकर अब बारी एडिलेड जीतने की है. एडिलेड को आप ऑस्ट्रेलिया में भारत का अभेद किला भी कह सकते हैं. कम से कम पिछले 17 सालों का रिकॉर्ड तो यही कहता है. भारतीय टीम जनवरी 2008 के बाद से ही एडिले़ड में कोई वनडे नहीं हारी है. हां, उससे पहले 4 हार वनडे में उसके खाते में वहां जरूर दर्ज हैं.
अब रहा सवाल कि इस बार भी एडिलेड में जीत भारत के लिए क्यों जरूरी है? तो एक तो इसलिए कि हारना कौन चाहेगा? और दूसरी बात ये कि अगर टीम इंडिया एडिलेड में भी हारती है तो फिर सीरीज गंवा देगी. अब ऐसा ना हो उसके लिए जीतना तो पड़ेगा ही. भारत और ऑस्ट्रेलिया 7वीं बार वनडे में एडिलेड के मैदान पर आमने-सामने होंगे.
Published On - Oct 23,2025 7:20 AM IST



